'तलाक ठीक है...' - अलेक्जेंडर एलिक्स ने शेयर की खास इंस्टा स्टोरी, क्या नताशा की तरफ है इशारा?

अलेक्जेंडर
अलेक्जेंडर की तस्वीर (photo credit: instagram/iamaleksandarilic)

Aleksandar Alex Ilic crypitc instagram story: क्रिकेट के फैंस के बीच हार्दिक पांड्या की वाइफ के रुप में अपनी पहचान बनाने वाली नताशा स्टेनकोविक तलाक के बाद भी फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं। क्रिकेट से कोई नाता ना होने के बावजूद भी क्रिकेटप्रेमी उन्हें स्टॉक करते रहते हैं। नताशा इन दिनों अपने सबसे करीबी दोस्त अलेक्जेंडर एलिक्स इलिक के साथ नजर आ रही हैं। फिर चाहे वह जिम, डिनर, या फिर कोई बड़ी पार्टी इवेंट हो। हर जगह नताशा के साथ अलेक्जेंडर जरुर नजर आते हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर अलेक्जेंडर को भी स्टॉक किया जाने लगा है और वह भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

Ad

नताशा और अलेक्जेंडर एक दूसरे की तस्वीर अपने -अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अलेक्जेंडर की पोस्ट को नताशा से जोड़कर देखते हैं। शुक्रवार रात अलेक्जेंडर ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर तलाक से जुड़ी स्टोरी शेयर की है। क्या वह अपनी स्टोरी के जरिए नताशा को कुछ समझाना चाह रहे हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या अलेक्जेंडर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

अलेक्जेंडर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

अलेक्जेंडर एलिक्स ने शुक्रवार रात अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने तलाक के बारे में खुलकर बात कही है। अलेक्जेंडर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अंग्रेजी में लिखा है, जिसका हिंदी में आशय है कि तलाक ठीक है, ब्रेकअप करना ठीक है, दोबारा शुरुआत करना ठीक है, आगे बढ़ना ठीक है, ना कहना ठीक है। अकेले रहना ठीक है। जो ठीक नहीं है वह यह है कि ऐसी जगह रहना जहां आप खुश नहीं हैं, महत्व नहीं रखते या सराहना नहीं करते, यह ठीक नहीं है।

अलेक्जेंडर ने शेयर की पोस्ट (photo credit: instagram/iamaleksandarilic)
अलेक्जेंडर ने शेयर की पोस्ट (photo credit: instagram/iamaleksandarilic)

इस इंस्टाग्राम स्टोरी का मुख्य रूप से मतलब यही है कि जहां आप खुश नहीं हैं तो आपको वहां नहीं रहना चाहिए। अलेक्जेंडर ने किसके लिए यह स्टोरी शेयर की है यह बात तो वह ही जान सकते हैं। लेकिन फैंस इसे नताशा से जोड़कर देख रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications