Franchises Remaining Purse Money IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से सभी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियो की लिस्ट सामने आ गई है। इस दौरान कई खिलाड़ी रिटेन और रिलीज हुए हैं। सबसे महंगे रिटेन होने वाले खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन रहे, दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए SRH ने 23 करोड़ रूपये खर्च किए हैं।ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने 5 से 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, पंजाब इकलौती ऐसी टीम रही जिसने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस तरह पंजाब की फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स मनी के साथ उतरेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स सबसे कम पर्स मनी के साथ मेगा ऑक्शन में नजर आएगी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं, किस फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन पर कितने रूपये खर्च किए और उसकी पर्स मनी में कितने राशि बची है।1. चेन्नई सुपर किंग्स रिटेंड प्लेयर्स: रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी।पर्स मनी से पैसे कटे- 65 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 55 करोड़2. दिल्ली कैपिटल्स रिटेंड प्लेयर्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल।पर्स मनी से पैसे कटे- 47 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 76.25 करोड़3. मुंबई इंडियंस रिटेंड प्लेयर्स: जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा।पर्स मनी से पैसे कटे- 75 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 45 करोड़4. पंजाब किंग्सरिटेंड प्लेयर्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह।पर्स मनी से पैसे कटे- 9.50 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 100 करोड़ 50 लाख।5. गुजरात टाइटंस राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरूख खान।पर्स मनी से पैसे कटे- 51 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 69 करोड़6. कोलकाता नाइट राइडर्स रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह।पर्स मनी से पैसे कटे- 69 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 63 करोड़7. लखनऊ सुपर जायंट्स निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी।पर्स मनी से पैसे कटे- 51 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 69 करोड़8. राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा।पर्स मनी से पैसे कटे- 79 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 41 करोड़9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल।पर्स मनी से पैसे कटे- 37 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 83 करोड़10. सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड।पर्स मनी से पैसे कटे- 75 करोड़पर्स मनी में बची राशि- 45 करोड़