Anaya Bangar new Hair Style: अनाया बांगर अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अनाया बांगर का क्रिकेट से खास नाता है, वह पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं और खुद भी क्रिकेट खेल चुकी हैं। अनाया बांगर नए रुप में अपनी पहचान बनाने में लगी हुईं हैं जो उनका बचपन का सपना था। अनाया बांगर का जन्म भले ही एक लड़के के रुप में हुआ हो, लेकिन वह बचपन से ही एक लड़की की तरह सोचती और रहना पसंद करती थी। अनाया बांगर अपनी ट्रॉसफार्मेशन जर्नी के बारे में बताने से कभी नहीं कतराती हैं। अनाया बांगर कहती हैं कि बचपन में वह छिप-छिप कर मां के कपड़े पहना करती थी। अपने अस्त्विव को पहचान देने के लिए अनाया बांगर ने जेंडर चेंज कराने का फैसला किया।जेंडर चेंज कराने के बाद अनाया लड़का से बनी और आर्यन से अनाया। इसी कड़ी में अनाया बांगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने नये अवतार से फैंस का ध्यान खींचती हुईं नजर आ रही हैं। फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको दिखाते हैं अनाया बांगर का न्यू लुकअनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना नया अवतारअनाया बांगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने न्यू हेयर लुक को फ्लाॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। अनाया बांगर ने भारत आते ही अपने हेयर स्ट्रेट कराए थे, वहीं अब उन्होंने हेयर कर्ली करा लिए है। फैंस को अनाया बांगर का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। वहीं कुछ फैंस उन्हें सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postएक फैन ने अनाया बांगर की तारीफ करते हुए लिखा कि आप बेहद सुंदर लग रही हैं बिल्कुल हीरोईन की तरह। वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि स्ट्रेट हेयर में आप बहुत सुंदर लगती हो।फैंस ने की अनाया बांगर की तारीफ (photo credit: instagram/anayabangar)गौरतलब है कि ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अनाया बांगर की खूबसूरती दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। खूबसूरती के साथ- साथ अनाया बांगर की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा देखने को मिला है।