Fans trolls Anushka Sharma and Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। शादी के इतने साल हो जाने के बाद भी यह जोड़ी हर किसी की फेवरेट बनी हुई है। विराट कोहली अपनी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। विराट सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव ना रहने के बाद भी कोहली की फैन फॉलोइंग बेहद कमाल की है।विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी के बाद से इंडस्ट्री में कम ही काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी बेहद कम नजर आती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के कारण उन्हें कई बार इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है। अनुष्का ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसे देख फैंस अनुष्का के साथ-साथ विराट को भी ट्रोल कर रहे हैं। आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला।फैन ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को किया ट्रोलअनुष्का शर्मा ने शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अकेले ही नजर आ रही हैं। दरअसल, अनुष्का इस वीडियो में किसी खाने वाली चीज का एड कर रही हैं। अनुष्का के इस वीडियो पर जहां उनकी तारीफ में तमाम कमेंट्स देखने को मिले, वहीं कुछ फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अनुष्का के साथ-साथ फैंस विराट को भी ट्रोल कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postदरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की अधिकांश पोस्ट्स एड से ही जुड़ी होती हैं। फैंस का मानना है कि देश भर में क्रिकेटर और एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों फैंस हैं, उन्हें एड के अलावा और भी पोस्ट शेयर करनी चाहिए। फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं। एक फैन ने अनुष्का शर्मा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "एक और एड, इनका तो बस एड से गुजारा हो जाता है" (आगे हंसने वाली इमोजी शेयर की है)। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "दोनों बस एड अपलोड करते हैं, कपल गोल्स।"अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/anushkasharma)