विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस तरह लंदन में कर रहे बच्चों की परवरिश, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

virat kohli
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर (photo credit: x.com/suhana18_,imVkohli)

Anushka Sharma talks about Childern routine: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी समय से लंदन में रह रहें हैं। इसी साल यह कपल दूसरी बार पेरैंट्स बना है। अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को जन्म दिया। दो बच्चों की मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने पेरैंट‍िंग और ‘परफेक्‍ट मॉम’ पर खुलकर अपनी बात रखी कि वो अपने बच्चे वाम‍िका और अकाय को कैसे परवरिश दे रही हैं। सोसाइटी की वजह से परफेक्‍ट मम्‍मी-पापा बनने का प्रेशर बहुत ज्‍यादा होता है। लेकिन हमें ये समझना चाहिए कि हम परफेक्‍ट नहीं है और इसमें कुछ गलत नहीं है। कोई इंसान परफेक्ट नहीं हो सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि मम्‍मी बनने के बाद उनकी सोशल लाइफ कितनी बदली है?

Ad

हाल ही में अनुष्का शर्मा लंदन से मुंबई आई हैं। मुंबई आने के बाद बुधवार शाम को वह एक इवेंट में शामिल हुईं। इवेंट में बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे वह और उनके पति विराट कोहली, अपने बच्चों वामिका और अकाय के लिए खाना पकाते हैं, ताकि वे अपनी मां के खाने को बच्चों तक पहुंचा सकें। मां का खाना बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने बच्चों के डेली रूटीन के बारे में भी बताया।

मां से सीखी हुई रेसिपी बच्चों को खिलाती हूं

इवेंट में अनुष्का शर्मा ने बताया कि जो खाना हमने अपनी मां से बनाना सीखा है। मां का बनाया गया खाना घर पर नहीं बनाएंगे, तो हम इन डिशेज को अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। इसलिए, कभी-कभी मैं खाना बनाती हूं और कभी-कभी मेरे पति खाना बनाते हैं। हम उसी तरह अपने बच्चों की परवरिश करते हैं जैसे हमारी मां ने हम लोगों की थी। कभी- कभी मैं अपनी मां को फोन करके रेसिपी थोड़ा पूछ लेती हूं, लेकिन यह बहुत जरूरी है।

youtube-cover
Ad

'स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करती हूं'

अनुष्का आगे कहती हैं कि परिवार में लगातार ट्रिप्स के बावजूद, वह अपने बच्चों के लिए सेम रूटीन फॉलो करती हैं। अनुष्का ने कहा,

मैं रूटीन को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट हूं। हम बहुत फैमिली ट्रिप पर जाते हैं और मेरे बच्चे ये सब एंजॉय करते हैं। इसलिए, उनके लिए एक रूटीन बनाकर, मैं उन्हें कंट्रोल की फीलिंग दे रही हूं। खाने का समय तय है- चाहे हम कहीं भी हों, हम एक ही समय पर खाते हैं और एक ही समय पर सोते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications