Anushka Sharma shared Virat Kohli special picture on birthday: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही विराट इस समय अपने फॉर्म में ना चल रहे हो लेकिन उन्होंने लंबे समय तक अपने बल्ले की चमक बिखेरी है। इस क्रिकेटर को फैन काफी पसंद करते हैं। विराट ने अपने फैंस के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि फैंस उनको ही फेवरेट मान बैठे हैं।वहीं विराट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है। बॉलीवुड से गहरा नाता और अभिनेत्री होने की वजह से अनुष्का शर्मा को हर कोई जानता है, लेकिन विराट अपने बच्चों को मीडिया के सामने लाने से कतराते हैं। अक्सर यह कपल अकेले ही स्पॉट होता है। वहीं विराट के जन्मदिन के मौके पर पत्नी अनुष्का ने पति कोहली को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है लेकिन इस मौके पर भी अनुष्का ने अपने दोनों बच्चों की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है।अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए दी जन्मदिन की बधाईअनुष्का शर्मा ने मंगलवार दोपहर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में विराट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें कोहली अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का ने हार्ट इमोजी लगाया है। वही बेटे अकाय और बेटी वामिका का चेहरा अनुष्का ने इमोजी से छिपाया हुआ है। फैंस अनुष्का की इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले शेयर की गई इस पोस्ट पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। हर कोई विराट को बर्थडे विश कर रहा है। View this post on Instagram Instagram Postएक एड शूट ने बना दी दोनों की जोड़ीविराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। एक एड शूट के दौरान विराट और अनुष्का का मिलना हुआ था। पहली मुलाकात में ही विराट अपना दिल अनुष्का पर हार गए थे। दोनों की 2017 में शादी हुई थी और यह कपल दो प्यारे से से बच्चों का पेरेंट्स भी बन चुका है।