पृथ्वी शॉ के साथ बिरयानी पार्टी करते नजर आए अर्जुन तेंदुलकर, शेयर की खास तस्वीर

अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर
अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ की तस्वीर (photo credit: instagram/arjuntendulkar24,,prithvishaw)

Arjun Tendulkar instagram story: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव रहते हैं। बहुत कम ही ऐसे ही मौके होते हैं जब अर्जुन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करते हैं। खास मौकों पर ही अर्जुन तेंदुलकर की पोस्ट देखने को मिलती है। इसी कड़ी में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी यह पार्टी उनके दोस्त पृथ्वी शॉ की दिक्कत को और बढ़ा सकती है।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास स्टोरी

अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उनके साथ अन्य क्रिकेटर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में पृथ्वी शॉ मजे से बिरयानी खाते दिख रहे हैं। अर्जुन भी वहीं होंगे क्योंकि ऐसा लग रहा है कि वीडियो भी उन्होंने खुद से बनाया है। हालांकि, हम ये दावे से नहीं कह सकते कि अर्जुन तेंदुलकर ने बिरयानी खाई या नहीं।

अर्जुन तेंदुलकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/arjuntendulkar24)
अर्जुन तेंदुलकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/arjuntendulkar24)

अर्जुन तेंदुलकर के लिए बिरयानी के कोई साइड इफेक्ट नहीं होंगे, लेकिन पृथ्वी शॉ को यह बिरयानी मंहगी पड़ सकती है। पृथ्वी शॉ को बढ़े हुए वजन की वजह से टीम से बाहर कर दिया था, जिसकी वजह से वह घंटों जिम में पसीना बहाते रहते हैं, वह अपना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। इस बीच पृथ्वी शॉ का बिरयानी खाना, उनका वजन बढ़ा सकता है। ऐसे खाने से जिम में पसीना बहाने से जो वजन घट रहा है, वो दोगुनी तेजी से बढ़ सकता है।

Ad
अर्जुन तेंदुलकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/arjuntendulkar24)
अर्जुन तेंदुलकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/arjuntendulkar24)

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में रणजी ट्रॉफी में 5 विकेट लेकर चर्चा में आए थे। जिसकी हर किसी ने खूब तारीफ की थी। उन्होंने गोवा की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ये धमाल मचाया था। वहीं पृथ्वी शॉ की बात करें तो उन्होंने अपना आखिरी मैच रणजी ट्रॉफी में अक्टूबर में महाराष्ट्र के खिलाफ खेला था। उनको अपना वजन कम करने की भी सलाह मिली है, जिसके लिए वह खूब मेहनत कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications