Hindi Cricket News: बापुना कप के लिए मुंबई टीम में शामिल हुए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को बापुना कप के लिए मुंबई टीम में शामिल कर लिया गया है। नागपुर में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार को कर दी थी। इसमें मुंबई टीम की कमान सूर्य कुमार यादव के हाथ में सौंपी गई। इससे पहले, अर्जुन का चयन विज्जी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में किया गया था। मुंबई के पूर्व कप्तान और अब मुख्य चयनकर्ता मिलिंद रेगे ने भी अर्जुन की विज्जी ट्रॉफी के चयन के दौरान काफी तारीफ की थी।

Ad

पांच सितंबर से शुरू होने वाला बापुना कप 50 ओवरों का होगा। इसका आयोजन विदर्भ क्रिकेट संघ करता है। अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाजी करने का मौका मिल चुका है। उन्हें टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का भी साथ मिला, जिनसे उन्होंने काफी कुछ सीखा। वह इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम को भी नेट पर अभ्यास करवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को अपने खेल में सुधार करने की जरूरत- वीरेंदर सहवाग

बता दें कि इससे पूर्व सचिन के बेटे अर्जुन टी-20 मुंबई लीग में खेल चुके हैं। उसमें उन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अर्जुन ने पहले मैच में एक विकेट लेने के साथ 23 रन बनाए थे। वह अपने डेब्यू मैच में जरा भी हताश नजर नहीं आ रहे थे। उनकी टीम पांच विकेट से मैच जीत गई थी। मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। नीलामी में उन पर पांच लाख रुपये की बोली लगी थी। नीलामी में पहले उन्हें एक लाख रुपये के ऑलराउंडर वर्ग में रखा गया था। वह भारत की अंडर-19 टीम के लिए अनाधिकृत टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

मुंबई की टीम: सूर्य कुमार यादव (कप्तान), अर्जुन तेंदुलकर, आदित्य तरे, जय बिस्टा, सरफराज खान, शुभम रंजने, रौनक शर्मा, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, आकाश पारिकर, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अटार्डे, आकिब कुरैशी, कृतिक हनागावाडी।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications