Aryaman Vikram Birla turns businessman: क्रिकेट में अपना करियर बनाने आए आर्यमन विक्रम बिड़ला बिजनेसमैन बन गए हैं। ऐसे तो कई खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के साथ-साथ बिजनेस भी कर रहे हैं लेकिन आर्यमन ने क्रिकेट की दुनिया पूरी तरह से छोड़ दी और सफल कारोबारी बन गए हैं।दरअसल, साल 2019 में आर्यमन ने मानसिक समस्याओं के चलते क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने 2017-18 में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे। हालांकि, उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला और बाद में 2020 के सीजन से पहले रिलीज भी कर दिए गए।बिजनेस की दुनिया में आर्यमन ने अपनी अलग पहचान बनाईक्रिकेट से दूरी बनाने के बाद आर्यमन विक्रम बिड़ला ने बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के बोर्ड में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही आर्यमन ने मुंबई में 'जोलीज' नाम का क्लब भी खोला है। बता दें कि आर्यमन के क्लब में अलग-अलग फील्ड के लोगों को बुलाया जाता है, जिसमें वह अपनी जर्नी के बारें में बताते हैं। View this post on Instagram Instagram Postक्रिकेट से ब्रेक के बाद बिजनेस संभाल रहे - आर्यमन बिड़लाआर्यमन विक्रम बिड़ला का जन्म 9 जुलाई 1997 को हुआ था और उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से डिस्‍टेंस लर्निंग के जरिये कॉमर्स में डिग्री हासिल की है। क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद वह अपने परिवार के व्यापार को संभाल रहे हैं। आपको बता दें कि बिड़ला समूह देश के प्रमुख और सबसे पुराने उद्योग घरानों में से एक है। इसके अलावा वह कुत्तों से काफी लगाव रखते हैं। जिसकी वजह से उन्होंने पालतू कुत्तों के लिए 'द पॉवस्टार कंपनी' खोली है।आर्यमन के पिता आदित्य बिड़ला ग्रुप के समूह प्रमुख2023 में आर्यमन को आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के निदेशकों में से एक नियुक्त किया गया।आर्यमन के पिता कुमार मंगलम बिड़ला भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित समूहों में से एक आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख हैं। वह एक सफल उद्यमी हैं। आदित्य बिड़ला समूह की लोकप्रियता बहुत अधिक है और ये विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ समूह है। आर्यमन के पिता ने आदित्य बिड़ला समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।