"वह निश्चित रूप से पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा सकते हैं" - सूर्यकुमार यादव को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया 

सुर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ अहम साबित हो सकते हैं
सुर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ अहम साबित हो सकते हैं

भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने दमदार प्रदर्शन से एक खास जगह बनाई है। इस बल्लेबाज ने अपने आक्रामक खेल और मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की क्षमता से प्रभावित किया है। इसी वजह से एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पाकिस्तान को वसीम अकरम (Wasim Akram) ने सूर्यकुमार यादव से सावधान रहने की सलाह दी है। अकरम के मुताबिक सूर्यकुमार पाकिस्तान को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Ad

भारत और पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को एशिया कप में मुकाबला खेला जायेगा। सूर्यकुमार यादव के इस मुकाबले में खेलनी की उम्मीद है। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। वह आठ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारत को उस मुकाबले में दस विकेट से हार मिली थी। हालाँकि, इस बार भारतीय टीम कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

अकरम के मुताबिक सूर्यकुमार यादव की मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की क्षमता के कारण पाकिस्तान के लिए उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है।

एशिया कप से पहले स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार को लेकर वसीम अकरम ने कहा,

आपके पास रोहित, राहुल और विराट हैं। लेकिन मेरे पसंदीदा खिलाड़ी आजकल टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव हैं। वह भारत के लिए बिल्कुल शानदार रहे हैं और वास्तव में 360 डिग्री खेल सकते हैं, स्पिन या गति के खिलाफ समान रूप से अच्छे हैं। वह निश्चित रूप से पाकिस्तान या किसी अन्य टीम को चोट पहुंचा सकते हैं।
youtube-cover
Ad

भारत के लिए टी20 में प्रभावशाली रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

भारत के लिए 2021 में टी20 डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने छोटे फॉर्मेट में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 23 टी20 मैचों में 175.45 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट और 37 से भी अधिक की औसत से 672 रन बनाये हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक भी दर्ज है, जो उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर बनाया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications