Steve Smith love story: क्रिकेटर्स की लव स्टोरी अक्सर सुर्खियों में रहती है। किसी ने मजहब पार प्यार किया तो किसी ने अपने प्यार के लिए धर्म की दीवार को भी तोड़ दिया। आज आपको ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। स्मिथ के जीवन का सबसे खूबसूरत पल वो था, जब उनकी मुलाकात डैनी विलिस से हुई थी।पहली ही मुलाकात में विलिस पर स्मिथ का दिल आ गया था। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इंस्टाग्राम पर स्टीव स्मिथ अपनी पत्नी संग अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों के बीच कितना प्यार है यह उनकी तस्वीरों से ही जाहिर हो जाता है। इसी कड़ी में आपको स्टीव स्मिथ और विलिस की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।कॉलेज के टाइम पर हुई थी दोनों की मुलाकातस्मिथ और विलिस की मुलाकात पहली बार 2011 में हुई थी। विलिस को देखते ही स्मिथ पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठै थे। विलिस उस समय लॉ की पढाई कर रही थीं। कुछ समय साथ रहने के बाद स्मिथ ने विलिस को प्रपोज कर दिया था। विलिस और स्मिथ ने अपने- अपने करियर में एक साथ उड़ान भरी। स्मिथ क्रिकेट करियर में उपलब्धियां हासिल करते रहे, उस दौरान विलिस ने भी उनका खूब साथ दिया।सात साल डेट करने के बाद की शादीएक- दूसरे को डेट करने के लगभग सात साल बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। स्मिथ ने विलिस को अमेरिका के रॉकफेलर सेंटर में जाकर रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। 15 सितंबर 2018 को इस कपल ने सिडनी में एक प्राइवेट सेरेमनी में बेहद करीबी दोस्त और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की। स्मिथ भले ही अपनी पत्नी से दूर रहें लेकिन सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते हैं, वह समय- समय पर अपनी पत्नी के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। View this post on Instagram Instagram Postडैनी स्मिथ से दो साल छोटी हैं। वह भी ऑस्ट्रेलिया में ही पली-बढ़ी हैं। उन्होंने मार्क्यू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। कॉलेज के दिनों में डैनी वाटर पोलो खिलाड़ी और स्विमर थीं। वह एक एथलीट मार्केटिंग एक्जक्यूटिव भी रह चुकी हैं। स्मिथ का कहना है कि डैनी उनकी सबसे बड़ी फैन और आलोचक हैं।