पाकिस्तान को मिली करारी हार, ग्लेन मैक्सवेल ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां; नसीम शाह की जमकर हुई पिटाई

Australia v Pakistan - Men
ग्लेन मैक्सवेल ने काफी जबरदस्त पारी खेली

Australia Thrashed Pakistan In First T20I : पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से मैच को सिर्फ 7-7 ओवरों का कर दिया गया। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना दिए। इसके जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 64 रन ही बना सकी। इस तरह पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा। ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए जबरदस्त तूफानी पारी खेली।

Ad

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और बारिश की कंडीशंस को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह दावं उल्टा पड़ गया। ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि कंगारू टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी। दोनों ही सलामी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी हासिल नहीं कर पाए। लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दम पर टीम को विशाल टार्गेट तक पहुंचा दिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली

ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और अपनी पूरी लय में लगे। उन्होंने मात्र 19 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने नसीम शाह के एक ही ओवर में 4 चौके जड़ दिए और शाहीन अफरीदी के खिलाफ रिवर्स स्वीप पर छक्का जड़ दिया। इससे पता चलता है कि मैक्सवेल कितने खतरनाक मूड में थे। उनके बाद मार्कस स्टोइनिस ने भी 7 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। नसीम शाह ने 2 ओवर में 37 रन दे दिए।

Ad

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम रहे फ्लॉप

टार्गेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने मात्र 16 रन तक ही 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान मोहम्मद रिजवान खाता भी नहीं खोल पाए और बाबर आजम सिर्फ 3 ही रन बना सके। उस्मान खान और आगा सलमान जैसे बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे। टीम का 50 रन तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था। हालांकि आखिर में अब्बास अफरीदी ने धुआंधार पारी खेल टीम को बड़ी हार से बचाया। अब्बास ने 10 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications