दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी में होगा बदलाव, ऋषभ पंत की बजाय इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा कप्तान!

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाया जा सकता है

Rishabh Pant Will Not Lead Delhi Capitals : आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लगातार रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हर एक टीम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स कैंप से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत आईपीएल के अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करेंगे और उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा सकता है।

Ad

ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के दौरान टीम का कप्तान बनाया था। हालांकि वो अभी तक टीम को टाइटल जिताने में कामयाब नहीं हुए हैं। आईपीएल 2024 के दौरान भी ऋषभ पंत ने दिल्ली की कप्तानी की थी लेकिन टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स नए कप्तान की नियुक्ति कर सकती है। ऋषभ पंत की जगह अक्षर पटेल को कप्तान बनाया जा सकता है।

ऋषभ पंत के ऊपर से कप्तानी का दबाव किया जाएगा कम - सोर्स

इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक सोर्स ने बातचीत के दौरान बताया,

हां, दिल्ली कैपिटल्स शायद नए कप्तान का ऐलान कर सकती है। इस बात की संभावना है कि ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को नया कप्तान बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसकी भी संभावना है कि फ्रेंचाइजी किसी ऐसे खिलाड़ी को ऑक्शन के दौरान खरीदे जो कप्तानी का मैटेरियल है। हालांकि ऋषभ पंत को एक खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया जाएगा लेकिन लीडरशिप ग्रुप को लगता है कि अगर ऋषभ पंत कप्तान नहीं रहेंगे तो उनके ऊपर से काफी दबाव हट जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा बाकी खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स हेमांग बदानी को अपना नया हेड कोच नियुक्त करने वाली है। इसके अलावा सौरव गांगुली की जगह वेणुगोपाल राव को डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications