बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की शानदार बल्लेबाजी, एंजेलो मैथ्यूज ने जड़ा नाबाद शतक 

एंजेलो मैथ्यूज ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया
एंजेलो मैथ्यूज ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज (BAN vs SL) का पहला मैच चट्टोग्राम में शुरू हुआ। पहले दिन श्रीलंका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 258/4 का स्कोर बनाया। एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार शातक जड़ा और 114 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ दिनेश चांडीमल भी 34 रन बनाकर मौजूद हैं।

Ad

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन टीम को पहला झटका 23 रन पर दिमुथ करुणारत्ने के रूप में लगा। श्रीलंकाई कप्तान 9 रन बनाकर नईम हसन का शिकार बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ओशदा फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने 43 रन जोड़े। लंच से कुछ देर पहले फर्नांडो 36 रन बनाकर नईम का दूसरा शिकार बने। लंच तक श्रीलंका का स्कोर 24 ओवर में 73/2 था। लंच के बाद मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार बल्लेबाजी की और दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

चाय तक श्रीलंकाई टीम ने 56 ओवर 158/2 का स्कोर बना लिया था। चाय के बाद कुसल मेंडिस 54 रन बनाकर तैजुल इस्लाम का शिकार बने। धनंजय डी सिल्वा भी महज 6 रन का योगदान दे पाए और उन्हें शाकिब अल हसन ने चलता किया। यहाँ से मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल ने अनुभव का फायदे उठाते हुए समझदारी से बल्लेबाजी की और बांग्लादेश को कोई सफलता नहीं हासिल होने दी। इस बीच मैथ्यूज ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए अविजित 75 रन जोड़ लिए हैं। कल श्रीलंका की नजरें एक बड़े स्कोर पर होंगी। आखिरी सत्र में श्रीलंका ने 34 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर

श्रीलंका पहली पारी: 258/4

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications