बेन स्टोक्स ने कुछ महीनों पहले इंग्लैंड टीम को छोड़कर न्यूजीलैंड जाने का फैसला लिया था। पिता को हुए कैंसर के कारण बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड लौटे थे। कुछ समय तक परिवार के साथ बिताने के बाद बेन स्टोक्स आईपीएल में खेलने के लिए आए थे। अब बेन स्टोक्स के लिए एक बुरी खबर आई है और उनके पिता जेड स्टोक्स का निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे।पिछले कुछ समय से बेन स्टोक्स के पिता जेड कैंसर से पीड़ित थे और वे न्यूजीलैंड में थे। बेन स्टोक्स ने जब इस बारे में खबर सुनी तो वह इंग्लिश टीम को छोड़कर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए थे। न्यूजीलैंड में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बेन स्टोक्स ने कही भी भावुक बातबेन स्टोक्स ने कहा था कि जब पिता के कैंसर की बात सुनी थी, उस समय मैं एक सप्ताह तक नींद नहीं ले पाया था। इसके बाद इस मुश्किल समय में मैंने परिवार के साथ समय बिताने का निर्णय लिया और न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गया।आईपीएल में खेलने का फैसला करने के बाद बेन स्टोक्स ने यूएई में आने के बाद बयान दिया था। बेन स्टोक्स ने उस समय कहा था कि मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद से ही यहाँ खेलने के लिए आया हूँ। मेरे पिता ने मुझे अपना काम करने के लिए कहा तब मैं आईपीएल में खेलने के लिए आया हूँ। बेन स्टोक्स ने आईपीएल में प्रदर्शन भी शानदार किया था। एक शतक उन्होंने जड़ा था।RIP Ged Stokes. One of the greatest characters in our special cricket family.We're with you Ben. Strength to you and your family 💗🙏 pic.twitter.com/jA2EA0DVIk— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) December 8, 2020बेन स्टोक्स मौजूदा समय में बेस्ट ऑल राउंडर माने जाते हैं। अपने खेल और मेहनत के दम पर उन्होंने यह प्रसिद्धि पाई है। उनके पिता जेड स्टोक्स भी न्यूजीलैंड के रग्बी लीग फुटबॉलर रहे हैं। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में खेलने के बाद टीम कोच की भूमिका भी निभाई थी। वह सर्बिया के कोच भी रहे।