पाकिस्तानी पत्रकार की इंग्लिश बेन स्टोक्स को नहीं आई समझ, कुछ इस तरह का दिया रिएक्शन

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान (Photo Credit_X/@imransiddique89)
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान (Photo Credit_X/@imransiddique89)

Ben Stokes Reaction on Pakistani Reporter English: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और पाकिस्तानी मीडिया की इंग्लिश का अपना ही एक तरीका है, इनकी इंग्लिश का अंदाज ही कुछ ऐसा है कि ये अक्सर ही ट्रोल हो जाते हैं। एक बार फिर से पाकिस्तानी मीडिया की इंग्लिश ने माहौल बना दिया। जहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से अंग्रेजी में एक जर्नलिस्ट ने ऐसा सवाल पूछा कि इंग्लिश कप्तान के होश उड़ गए।

Ad

जी हां...पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से रावलपिंडी में तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। इस मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। जहां उनका सामना एक अहुत अजीबो-गरीब सवाल से हुआ। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने स्टोक्स से अंग्रेजी में ऐसा सवाल पूछा कि स्टोक्स का सिर चकरा गया और बड़ी मुश्किल से सवाल को समझा और इसका जवाब दिया।

बेन स्टोक्स को नहीं समझ आई पाकिस्तानी पत्रकार की अंग्रेजी

तीसरे टेस्ट मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स से मीडिया सवाल पूछ रही थी, इसी बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार ने इग्लिश कप्तान से ऐसा अधकचरा सवाल पूछा कि वो सवाल को समझ ही नहीं पाए। स्टोक्स सवाल सुनकर अपना माथा खुजाने लगे। अंग्रेजी में पूछे इस सवाल को समझने में तो अंग्रेज कप्तान के पसीने छूट गए। पत्रकार ने ये सवाल तीन बार रिपीट किया, लेकिन फिर भी बेन स्टोक्स के सिर से ऊपर जाने लगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जोरदार वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर माहौल बन रहा है।

दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार ने खुद के शब्दों में बनायी अंग्रेजी से सवाल पूछा, लेकिन वो ये पूछना चाह रहा था कि जिस तरह मुल्तान में हुए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 823 रन का विशाल स्कोर बनाया था, क्या एक बार फिर ये कारनामा इंग्लैंड दोहरा पाएगा। उस मैच में तो पाकिस्तान पूरी तरह मुकाबले से से बाहर हो गई थी, तो क्या इंग्लैंड एक बार फिर इसी इरादे रावलपिंडी में उतरने जा रही हैं। स्टोक्स ने जैसे-तैसे सवाल को समझा और फिर इसका जवाब दिया। लेकिन ऐसी अंग्रेजी से तो अच्छे-अच्छे इंग्लिशमैन को दिन में तारे नजर आ जाते हैं।

Quick Links

Edited by Kalpesh Kalal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications