SENA देशों में भुवनेश्वर कुमार से भी कम है रोहित शर्मा का औसत, शुभमन गिल भी छूटे पीछे

Neeraj
Australia v India - Men
Australia v India - Men's 3rd Test Match: Day 4 - Source: Getty

Rohit Sharma and Shubman Gill shoddy performance in SENA: भारतीय बल्लेबाजों के लिए साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) में टेस्ट मैचों में रन बनाना सबसे मुश्किल काम होता है। हालांकि, जो अच्छे बल्लेबाज रहे हैं उन्होंने इन्हीं देशों में रन बनाकर अपनी काबिलियत को साबित किया है। वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेल रही भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों का प्रदर्शन इतना खराब है की SENA देश में उनका औसत तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से भी कम है। इन बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों शामिल हैं।

Ad

भुवनेश्वर कुमार से भी खराब है रोहित शर्मा का SENA में औसत

भुवनेश्वर कुमार ने SENA देशों में आठ टेस्ट की 16 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान उनके बल्ले से 30.61 औसत से 398 रन निकले हैं। भुवनेश्वर ने इस दौरान नाबाद 63 के अपने सर्वोच्च स्कोर के साथ तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनके ये आंकड़े किसी गेंदबाज के हिसाब से उस समय अदभुत हो जाते हैं जब आपको रोहित शर्मा और अन्य के आंकड़े दिखाई देते हैं।

Ad

भारतीय कप्तान रोहित SENA देशों में अपना 22वां टेस्ट खेल रहे हैं, लेकिन उनका औसत (29.07) भुवी से भी कम का है। रोहित ने अब तक खेली 43 पारियों में 1134 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से SENA देशों में एक शतक और छह अर्धशतक निकले हैं।

शुभमन गिल और यशसवी जायसवाल की भी हालत खराब

भारत में टेस्ट में अदभुत प्रदर्शन करके तहलका मचाने वाले यशस्वी की पोल भी SENA देशों में जाते ही खुल जाती है। यशस्वी SENA देशों में पांचवां टेस्ट खेल रहे हैं। अब तक खेली नौ पारियों में उन्होंने 26.55 की औसत से केवल 239 रन बनाए हैं। उनके आंकड़े तब और खराब हो जाएंगे जब आपको पता लगेगा कि उन्होंने अपने 239 में से 161 रन तो एक ही पारी में बनाए हैं। यशस्वी ने इन देशों में यही इकलौती बार 50 का आंकड़ा पार किया है।

गिल ने भी SENA देशों में आठ टेस्ट खेले हैं और इसकी 15 पारियों में उनके बल्ले से 414 रन ही निकले हैं। गिल का औसत इन मैचों में 29.57 का ही रहा है। गिल ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications