CSK Most Expensive Cricketers More Salary than MS Dhoni: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया था। इस दो दिवसीय ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके, जिनमें 62 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इस आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ी मालामाल हुए तो कई खिलाड़ियों की कीमत पहले से कम हो गई। अगर बात करें सीएसके की तो इस फ्रेंचाइजी ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आईपीएल 2025 के लिए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। जिसके कारण धोनी की सैलरी अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले बेहद कम हो गई है। आज इस आर्टिकल में आपको हम सीएसके के उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी सैलरी सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा है।ऐसे क्रिकेटर्स जिनकी सैलरी महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा है...4.नूर अहमदसीएसके ने आईपीएल ऑक्शन 2025 में नूर अहमद को मोटी रकम में खरीदा है। जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन सीएसके ने बड़ी बोली लगाकर उन्हें 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। इस लिहाज से 19 वर्षीय नूर अहमद की सैलरी भी एमएस धोनी से ज्यादा है।3. आर अश्विनवहीं सीएसके का हिस्सा बने दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन को इस टीम ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि अश्विन पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, लेकिन इस बार सीएसके ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। उनकी सैलरी महेंद्र सिंह धोनी से 5 करोड़ 74 लाख रुपए ज्यादा है। View this post on Instagram Instagram Post2.डोवोन कॉन्वेन्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे भी सीएसके का हिस्सा बन गए हैं, सीएसके ने 6.25 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, और उनकी सैलरी भी धोनी से ज्यादा है।1. खलील अहमदतेज गेंदबाज खलील अहमद को सीएसके ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम मे शामिल कर लिया था। बता दें कि खलील अहमद का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। खलील अहमद की सैलरी भी धोनी से ज्यादा है।गौरतलब है कि धोनी कई सालों से सीएसके के साथ जुड़े हैं, लेकिन धोनी की सैलरी पिछले कुछ सालों में काफी घट गई है। आईपीएल 2024 और 2023 में धोनी की सैलरी 12 करोड़ रुपये थी। 2018 से 2021 तक उन्होंने हर साल 15 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन इस साल उनकी सैलरी आधे से भी आधी हो गई है। इसका प्रमुख कारण है उन्होंने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे दिया था।