चेतेश्वर पुजारा का दिखा रोमांटिक अंदाज, अपनी पत्नी को खास तरह से किया बर्थडे विश

चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी की तस्वीर (photo credit: instagram/cheteshwar_pujara)

Cheteshwar Pujara wished wife Pooja on her birthday in a special way: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। पुजारा अपने करियर में 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं। पुजारा काफी काफी शर्मीले स्वाभाव के हैं और उन्हें मैदान पर ज्यादा गुस्से में कभी नहीं देखा गया है। इसके अलावा उनका नाम किसी तरह के विवाद में भी नहीं आया है।

Ad

पुजारा की निजी जिंदगी के बारे में भी काफी कम लोग ही जानते हैं। बुधवार (9 अक्टूबर) को चेतेश्वर पुजारा की पत्नी का जन्म होता है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह पुजारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी पूजा को बर्थडे विश किया है। फैंस भी उनकी पोस्ट पर अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया के जरिए वाइफ को किया बर्थडे विश

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी और पत्नी पूजा की चार तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में पूजा पति का हाथ थामे खेतों में नजर आ रही हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में पुजारा अपनी वाइफ और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पोस्ट में प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि अच्छा समय और नई यादें हैं जो हम दोनों ने बनाई हैं! छोटी-छोटी बातों पर हंसने से लेकर...जीवन में हमारे सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों से निपटने तक, मैं इन सबके बीच अपने साथ रहने के लिए इससे बेहतर व्यक्ति की उम्मीद नहीं कर सकता था। तुम्हें अपने जीवन में पाकर अत्यधिक धन्य हूं! जन्मदिन मुबारक हो पूजा! फैंस भी कमेंट बॉक्स में पूजा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Ad

चेतेश्वर पुजारा और पूजा की अरेंज मैरिज

पूजा गुजरात के जामनगर की रहने वाली हैं और उन्होंने मैनेजमेंट में ग्रेजुएट किया हुआ है। पूजा और पुजारा एक प्यारी सी बेटी के माता पिता हैं, जिसका नाम अदिति है। पुजारा और पूजा की अरेंज मैरिज हुई थी और दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications