इस बड़े आयोजन का हिस्सा नहीं होगा क्रिकेट! फैंस के लिए आई बुरी खबर

cricket is not part of 2026 japan asian games confirms jca head of operation alan curr
2022 एशियाई खेलों में भारत ने जीता था स्वर्ण पदक (Photo Credit: X/@JohnyBravo183)

Cricket Not Included in Asian Games 2026: एशियाई देशों के अलावा विश्व भर में क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में भारत इस लोकप्रियता का केंद्र बिन्दु बना हुआ है। इसी के मद्देनजर अब आगामी 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। जाहिर तौर पर ओलंपिक में अपने पसंदीदा खेल के शामिल होने से भारतीय फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। अब एक बड़े खेल आयोजन से क्रिकेट को बाहर कर दिया है, जो कि पिछली बार इसका हिस्सा था।

Ad

हम बात कर रहे हैं जापान में आयोजित होने वाले 2026 एशियाई खेलों के बारे में। ओलंपिक में जगह बनाने के बाद अब एशियाई खेलों से क्रिकेट का बाहर होना दुखद है। बता दें कि, क्रिकेट 2022 के एशियाई खेलों का हिस्सा था, लेकिन इस बार कमेटी ने क्रिकेट को शामिल करने को लेकर मंजूरी नहीं दी है। जापान क्रिकेट एसोसिएशन के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स एलन कर ने लोकल आयोजन कमेटी के हवाले से इसकी पुष्टि की है। इस दौरान एलन ने कहा कि,

देखिए अगर क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों में शामिल किया जाएगा, तो यह शानदार निर्णय है। हालांकि, हमने आयोजन समिति से इस बारे में बात की है। वह इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं कि आगामी एशियाई खेलों में कुल 41 विभिन्न स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और क्रिकेट इसका हिस्सा नहीं है। जापान क्रिकेट एसोसिएशन के पास इस विषय में हस्तक्षेप करने की शक्ति नहीं है। यह पूरी तरह से एशियाई ओलंपिक काउंसिल और लोकल आयोजन कमेटी का निर्णय है।
Ad

भारत ने जीता था 2022 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक

2022 में चीन में हुए एशियाई खेलों के दौरान भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। एशियाई खेलों में दोनों महिला और पुरुष क्रिकेट टीमों के प्रदर्शन को मिला दें, तो भारत और पाकिस्तान सर्वाधिक सफल देश हैं। दोनों ने कुल 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने 2 स्वर्ण के अतिरिक्त 1 कांस्य पदक भी जीता है। सर्वाधिक पदक संख्या के आधार पर बात करें तो बांग्लादेश शीर्ष पर है, जिसने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications