MS Dhoni कब लेंगे संन्यास को लेकर फैसला? CSK ऑफिशियल ने किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni के संन्यास को लेकर आया अपडेट (Photo Credit - BCCI)
MS Dhoni के संन्यास को लेकर आया अपडेट (Photo Credit - BCCI)

MS Dhoni Retirement : चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के संन्यास को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद से ही ये चर्चा हो रही है कि ये धोनी का आखिरी मैच था। इन सबके बीच सीएसके ऑफिशियल की तरफ से एम एस धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक धोनी ने मैनेजमेंट से इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Ad

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ये मान बैठे हैं कि एम एस धोनी का सीएसके के लिए ये आखिरी मैच था। उन्हें लग रहा है कि धोनी अब आईपीएल में आगे नहीं खेलेंगे। दरअसल सीजन के आगाज से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल 2024 का सीजन एम एस धोनी के लिए उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वैसे अभी तक धोनी ने इस बारे में कुछ भी ऐलान नहीं किया है लेकिन उनको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि वो कब क्या फैसला ले लेंगे। एम एस धोनी इस पूरे सीजन इंजरी के बावजूद खेले और इसी वजह से फैंस को लगता है कि आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी लीग मैच एम एस धोनी का भी आईपीएल में आखिरी लीग मैच था।

एम एस धोनी ने अभी इंतजार करने के लिए कहा है - CSK ऑफिशियल

इन सब कयासों के बीच कई तरह के अपडेट भी आ रहे हैं। पहले सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने धोनी के संन्यास की खबरों को खारिज किया। वहीं अब एक और बड़ा अपडेट आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के एक ऑफिशियल ने कहा है,

एम एस धोनी ने सीएसके में अभी तक किसी को नहीं कहा है कि वो संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने मैनेजमेंट से यही कहा है कि कुछ महीने इंतजार करिए और तब वो आखिरी फैसला लेंगे।

आपको बता दें कि सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने एम एस धोनी के संन्यास की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि धोनी को लेकर अटकलें लगाना पागलपन है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही जानते हैं कि वह क्या करने जा रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications