CWC 2023 : 'यूनिवर्स बॉस' ने दी 'हिटमैन' को बधाई, सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूटने के बाद बताया खास कनेक्शन 

Photo Courtesy: Twitter/Viral Photo
Photo Courtesy: Twitter/Viral Photo

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में भारत का अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान से सामना हुआ। इस मैच को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी तेज शतकीय पारी की मदद से एकतरफा बना दिया। उन्होंने 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से 84 गेंदों में 131 रनों की शानदार पारी खेली और भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान ढेर सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये, जिनमें से एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का भी है, जो पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम दर्ज था।

Ad

दरअसल, रोहित शर्मा ने जैसे ही मुकाबले में अपना तीसरा छक्का लगाया, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 453 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 556 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जो लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते थे। गेल ने अपने अंतरराष्ट्रीयर करियर में कुल 483 मैच खेले और 553 छक्के लगाए।

क्रिस गेल ने दी रोहित शर्मा को खास अंदाज में बधाई

लम्बे समय तक कैरेबियाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड कायम रहा लेकिन अब यह भारतीय कप्तान के नाम हो गया है। ऐसे में उनकी खास प्रतिक्रिया आई है। क्रिकेट की दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए रोहित को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ट्विटर पर अपनी और रोहित शर्मा की एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों का टी-शर्ट नंबर 45 दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए बधाई। 45 नंबर खास है।

दरअसल, रोहित और गेल दोनों का ही टी-शर्ट नंबर 45 है और इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इसी वजह से गेल ने 45 नंबर को खास बताया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications