CWC 2023 : ENG vs SL मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम की जानकारी, सीधा प्रसारण

इंग्लैंड को 24 साल से श्रीलंका पर वर्ल्ड कप जीत का इन्तजार है
इंग्लैंड को 24 साल से श्रीलंका पर वर्ल्ड कप जीत का इन्तजार है

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) में 26 अक्टूबर को इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच एक अहम मुकाबला होने वाला है। बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड और श्रीलंका ने अपने पहले चार मुकाबलों में 1 में जीत और 3 में हार का सामना किया है। हालांकि, इस मैच में दबाव इंग्लैंड पर ज्यादा होगा क्योंकि गतविजेता इंग्लैंड ने अपने पिछले दो मुकाबले अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाएं हैं। जबकि श्रीलंका ने अपना पिछला मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की थी।

Ad

वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अभी तक 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 6 और श्रीलंका ने 5 जीते है। पिछले 4 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की है और इंग्लैंड को 24 साल से श्रीलंका पर वर्ल्ड कप जीत का इन्तजार है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली चोट के चलते बाहर हो गए है, तो श्रीलंका के युवा गेंदबाज मथीसा पथिराना भी बाहर हुए हैं और उनके स्थान पर अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज को शामिल किया गया है।

संभावित एकादश

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, सैम करन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, गस अटकींसन।

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, लहिरू कुमारा, दिलशान मधुशंका।

पिच और मौसम की जानकारी

बैंगलोर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, तो छोटे मैदान होने के चलते यहाँ हाईस्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिलते है। वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने मिलकर 650 से अधिक रन बनाये थे।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस का समय 1:30 बजे है। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। वहीं डिज्नी+हॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी स्ट्रीम किया जायेगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications