'शर्म आनी चाहिए...,'दानिश कनेरिया ने पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर लगाया बड़ा आरोप, शाहबाज शरीफ पर साधा निशाना

दानिश कनेरिया को पाकिस्तान पर हुआ शक (photo credit: x.com/pbs.twimg.com)
दानिश कनेरिया को पाकिस्तान पर हुआ शक (photo credit: x.com/pbs.twimg.com)

Danish Kaneria On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुनिया भर में चर्चा है,हर किसी की जुबां पर इसी के बारे में चर्चा हो रही हैं। बता दें कि इस आतंकी हमले में 28 बेकसूर लोगों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद पूरे भारत में गुस्से का माहौल है। हर कोई इस घटना से हैरान और दुखी है। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया जो कि हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे अपने ही देश का हाथ होने का शक जताया है। उन्होंने इस हमले के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए अपने उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर भड़ास निकाली है। आपको दिखाते हैं दानिश कनेरिया की सोशल मीडिया पोस्ट।

Ad

शर्म आनी चाहिए पाकिस्तान को- दानिश कनेरिया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से एक्शन होने शुरू हो चुके हैं। डिप्लोमेटिक फ्रंट पर भारत सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिससे पाकिस्तान को नुकसान पहुंच सकता है। हर किसी को शक है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है। इस बीच दुनिया के तमाम देशों और बड़े-बड़े नेताओं ने पहलगाम हमले की निंदा की है और भारत के साथ खड़े रहने की बात की है। सभी देश भारत के समर्थन में हैं। हालांकि, इस हमले पर पाकिस्तान की ओर से किसी भी प्रकार की बयानबाजी सामने नहीं आई है। पाकिस्तान हमेशा ही भारत संग रिश्ते सुधारने की बात करता है। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इस मामले पर अपने एक्स हैडल पर पोस्ट शेयर की।

Ad

पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा कि अगर पाकिस्तान का वाकई पहलगाम हमले में हाथ नहीं है तो फिर हमारे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उस मसले पर चिंता जाहिर क्यों नहीं की? क्यों सेना को अचानक हाई अलर्ट पर रहने को बोल दिया गया? ऐसा इसलिए क्योंकि मन ही मन में उन्हें सच का तकाजा है। उन्हें पता है वास्तविकता क्या है? उन्होंने आगे लिखा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों को पनाह और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है तो उसे शर्म आनी चाहिए।

आपको बता दें कि आतंकवादियों के हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। भारत ने सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया है। इसके अलावा सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है। पंजाब राज्य की सीमा से लगते अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications