IPL 2025 Mega Auction : डेविड वॉर्नर और देवदत्त पडीक्कल रहे अनसोल्ड, डेवोन कॉनवे बने चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals - 2024 Indian Premier League - Source: Getty

David Warner Unsold First Set IPL 2025 Auction : आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान डेविड वॉर्नर को पहले सेट में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ थी लेकिन किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। इसके अलावा देवदत्त पडीक्कल भी अनसोल्ड रहे। हालांकि ये खिलाड़ी आगे बिक सकते हैं। डेवोन कॉनवे एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने और हैरी ब्रूक को पंजाब किंग्स और एडेन मार्करम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।

Ad

हैरी ब्रूक की बेस प्राइस दो करोड़ थी और चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके लिए सबसे पहले बोली लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स भी बिडिंग वार में कूद पड़ी। हैरी ब्रूक को खरीदने के लिए काफी देर तक सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच बिडिंग वार देखने को मिला। इसके बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने हाथ खीच लिए तो दिल्ली कैपिटल्स ने बिडिंग करना शुरु कर दिया और 6 करोड़ 25 लाख में खरीद लिया। इस तरह हैरी ब्रूक एक बार फिर दिल्ली की टीम का हिस्सा बने।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ की रकम में खरीदा। डेवोन कॉनवे के लिए 2 करोड़ की बेस प्राइस में सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई और इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी उनके लिए बिडिंग की। दोनों टीमों के बीच एक बार फिर बिडिंग वार देखने को मिला। हालांकि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी और 6 करोड़ 25 लाख में कॉनवे को खरीद लिया।

Ad

जेक फ्रेजर मैक्गर्क दोबारा बने दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

राहुल त्रिपाठी को खरीदने के लिए सीएसके और केकेआर ने बोली लगाई और आखिर में सीएसके ने 3 करोड़ 40 लाख में राहुल त्रिपाठी को खरीद लिया। हैरानी की बात रही कि डेविड वॉर्नर के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वो अनसोल्ड रहे। जेक फ्रेजर मैक्गर्क को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ 50 लाख में खरीदा और दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम का प्रयोग कर लिया। इसके बाद पंजाब ने आरटीएम के लिए 9 करोड़ की बोली लगाई लेकिन दिल्ली ने 9 करोड़ देकर जेक फ्रेजर मैक्गर्क को अपनी टीम के साथ बनाए रखा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications