Delhi Capitals Big Announcement Ahead IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के शहर जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होगा। इस मेगा इवेंट के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। फैंस ऑक्शन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से पहले फैंस के लिए एक खास प्रतियोगिता का ऐलान किया है। इस प्रतियोगिता को जीतने वाले 10 लकी विनर्स को जेद्दा में ग्राउंड जीरो से मेगा ऑक्शन को अनुभव करने का मौका मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स ने फैंस के लिए की बड़ी घोषणा दरअसल, शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने इस प्रतियोगिता की घोषणा की। डीसी ने घोषणा करते हुए लिखा, आईपीएल मेगा नीलामी के करीब आने के साथ, JSW-GMR के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 'रोअर माचा इन जेद्दा' लॉन्च किया। भारत में फैंस के लिए सऊदी अरब की यात्रा करने के साथ मेगा इवेंट को लाइव देखने और अनुभव करने के लिए एक अनूठी प्रतियोगिता। 10 भाग्यशाली फैंस को एक सोशल मीडिया प्रतियोगिता से चुना जाएगा, जिसमें उन्हें डीसी के लिए अपने प्यार और समर्थन को व्यक्त करते हुए वीडियो पेश करना होगा। 10 सर्वश्रेष्ठ वीडियो बनाने को वालों विजेता घोषित किया जाएगा, जिन्हें जेद्दा की यात्रा करने और ग्राउंड जीरो से मेगा नीलामी का अनुभव करने का मौका मिलेगा। View this post on Instagram Instagram Postइस अवसर पर बोलते हुए, दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा, फैन फर्स्ट एक ऐसी चीज है जिसका दिल्ली कैपिटल्स पर्याय बन गया है। लीग में एक बार फिर मेगा ऑक्शन होने वाला है, इसलिए हमने इस बार कुछ फैंस की मेजबानी करने का अवसर लिया है। चाहे जीत हो, चाहे हार हो, ये हमारे फैंस ही हैं जो हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं। हम उनमें से कम से कम कुछ को एक ऐसा अनुभव प्रदान कराना चाहते हैं जो अनूठा हो। एक ऐसा अनुभव जो हमेशा के लिए यादें रहे।गौरतलब हो कि दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल का नाम शामिल है। डीसी मेगा ऑक्शन में 73 करोड़ की पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी।