दिल्ली कैपिटल्स ने IPL ऑक्शन से पहले किया बड़ा ऐलान, वर्ल्ड चैंपियन भारतीय खिलाड़ी बना टीम का हिस्सा

Mumbai Sports And Fitness - Source: Getty
Mumbai Sports And Fitness - Source: Getty

Delhi Capitals Appointed New Bowling Coach : दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने नए गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है। टीम ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। मुनाफ पटेल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। अब वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 के दौरान गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा ऑक्शन के दौरान कई सारे गेंदबाजों के चयन में भी उनका अहम रोल हो सकता है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए हेड कोच का ऐलान पहले ही कर दिया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी को टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। उन्होंने रिकी पोंटिंग की जगह ली है, जो कई सीजन से टीम के कोच थे। इसके अलावा सौरव गांगुली की जगह वेणुगोपाल राव को टीम का नया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया था। अब मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच बना दिया गया है।

Ad

मुनाफ पटेल भारत की वर्ल्ड कप विनिंग टीम का रहे थे हिस्सा

मुनाफ पटेल की अगर बात करें तो भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो आईपीएल में भी कई सीजन तक खेल चुके हैं। वो 2008 में चैंपियन रही राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे थे। उन्होंने 2008 से लेकर 2010 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था। इसके बाद आईपीएल 2011 से लेकर 2013 तक वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे। जबकि 2017 में वो गुजरात लायंस की टीम में थे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 63 मैचों में 74 विकेट चटकाए।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का परफॉर्मेंस पिछले सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। इस सीजन होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत समेत कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की भी नियुक्ति करनी होगी। ऋषभ पंत कई सीजन से टीम का हिस्सा थे लेकिन अब उनकी राह अलग हो गई है। देखने वाली बात होगी कि ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसे सेलेक्ट करती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications