IPL 2025: केएल राहुल और डू प्लेसी करेंगे ओपनिंग, कप्तानी में फंसेगा पेंच; देखें DC की बेस्ट प्लेइंग 11

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

DC Best Playing 11 For IPL 2025: जेद्दा में हुए दो दिन के IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 182 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और उन्हें खरीदार मिले। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मिचेल स्टार्क जैसे मार्की प्लयेर्स अच्छी-खासी कमाई करने में कामयाब रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था और 73 करोड़ की पर्स वैल्यू के साथ नीलामी में उतरी थी। दिल्ली की टीम ने अगले सीजन के लिए अपने स्क्वाड में 23 खिलाड़ी शामिल किए हैं।

Ad

दिल्ली केएल राहुल को 14 करोड़ में खरीदा और युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को RTM के जरिए खरीदने में सफल रहे। वहीं, आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी भी इस टीम के साथ जुड़ चुके हैं। राहुल के साथ इन दोनों में से कोई एक बल्लेबाज पारी की शुरुआत कर सकता है। अनुभव के आधार पर ये मौका डू प्लेसी को मिलना चाहिए, जिनका हालिया फॉर्म भी जबरदस्त रहा है।

Ad

युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रूक, आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स मिडिल ऑर्डर में धमाल मचाने के लिए उपयुक्त हैं। चारों बल्लेबाजों के किसी भी टीम की गेंदबाजी लाइनअप को ध्वस्त करने का दमखम है। अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव स्पिन विभाग संभाल सकते हैं।

तेज गेंदबाजी आक्रमण को संभालने की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और टी नटराजन बखूबी संभाल सकते हैं। स्टार्क और नटराजन को अपनी खतरनाक यॉर्कर्स के लिए जानते हैं। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर समीर रिजवी, मोहित कुमार और दर्शन नलकंडे सही रहेंगे। डीसी की कप्तानी को लेकर केएल राहुल और अक्षर पटेल में पेंच फंस सकता है। राहुल के पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है, ये चीज उनकी दावेदारी मजबूत करती है।

IPL 2025 के लिए ऐसी हो सकती है DC की मजबूत प्लेइंग 11

केएल राहुल, फाफ डू प्लेसी/जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश शर्मा, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहित शर्मा, समीर रिजवी, दर्शन नलकंडे

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रुक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, समीर रिजवी,, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, डोनावेन फरेरा, दुश्मंथा चमीरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार , त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications