दिल्ली कैपिटल्स इन 3 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन! कई दिग्गजों का कट सकता है पत्ता

दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है (Photo Credit - IPLT20.COM)
दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है (Photo Credit - IPLT20.COM)

IPL 2025 Mega Auction Retention : आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले हर एक टीम इस माथापच्ची में जुटी हुई है कि किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाए और किन्हें रिलीज किया जाए। इस दौरान बहुत सारी टीमों की संभावित लिस्ट भी सामने आ रही है कि किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स की संभावित लिस्ट भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक तीन खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स की टीम रिटेन कर सकती है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें रिटेन किया जा सकता है। डेविड वॉर्नर, एनरिक नॉर्ट्जे, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, त्रिस्तन स्टब्स, इशांत शर्मा और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स में रिटेन किए जा सकते हैं। हालांकि खबरों के मुताबिक इन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे पहले रिटेन करेगी। उन्हें 18 करोड़ की रकम में रिटेन किया जा सकता है। जबकि अक्षर पटेल टीम के दूसरे रिटेंशन होंगे और उन्हें 14 करोड़ की रकम में रिटेन किया जा सकता है। वहीं कुलदीप यादव टीम के तीसरे रिटेंशन होंगे। उन्हें 11 करोड़ की रकम में रिटेन किया जाएगा। कुल मिलाकर इन्हीं तीन खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स की टीम रिटेन कर सकती है।

Ad

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक हेमांग बदानी हेड कोच के तौर पर फ्रंट रनर हैं। वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी मुनाफ पटेल टीम के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर डेविड वॉर्नर, एनरिक नॉर्ट्जे और जेक फ्रेजर जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था। टीम ने 14 में से 7 मैच जीते थे और 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम छठे पायदान पर रही थी। दिल्ली ने अभी तक एक बार भी टाइटल नहीं जीता है। वो इस बार एक बेहतरीन टीम जरूर ऑक्शन में बनाना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications