दिल्ली कैपिटल्स ने लगभग एक दर्जन खिलाड़ियों को किया बाहर, प्रमुख भारतीय बल्लेबाज भी हुआ रिलीज 

दिल्ली कैपिटल्स ने काफी सारे खिलाड़ियों को टीम से विदाई दी
दिल्ली कैपिटल्स ने काफी सारे खिलाड़ियों को टीम से विदाई दी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आज सभी टीमों को अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी थी। इसी क्रम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने सभी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली के लिए आईपीएल का पिछला सीजन काफी खराब गया था और वह 14 मैचों में सिर्फ 5 मैच ही जीतकर 9वें स्थान पर रही थी। ऐसे में आईपीएल 2024 में फ्रेश स्टार्ट के लिए दिल्ली ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, जिसमें प्रमुख भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे भी शामिल हैं।

Ad

आईपीएल 2024 के नीलामी से पहले दिल्ली ने राइली रूसो को हटाया है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 4.6 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि खर्च कर खरीदा था। वहीं रोवमैन पॉवेल और मनीष पांडे भी अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं है। रोवमैन को दिल्ली ने 2.8 करोड़ में खरीदा था और पिछले सीजन रिटेन किया था। वहीं मनीष पांडे को 2.4 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा था।

दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट

ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, यश ढुल, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा और मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट

राइली रूसो, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सरफराज खान, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, प्रियम गर्ग, चेतन सकारिया और अमन खान

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी अब आईपीएल 2024 के पहले होने वाले ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर अपना दांव लगाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। पिछले सीजन में टीम को अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत की काफी कमी खली थी जो चोट के कारण पूरे आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। हालांकि इस बार संभावना यही जताई जा रही है कि पंत आईपीएल से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और दिल्ली कैपिटल्स की फिर से अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications