दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को किया रिलीज; जानें पूरी रिटेंशन लिस्ट 

दिल्ली कैपिटल्स WPL की दो बार की उपविजेता रह चुकी है (Photo Credit: wplt20.com)
दिल्ली कैपिटल्स WPL की दो बार की उपविजेता रह चुकी है (Photo Credit: wplt20.com)

Delhi Capitals retained 14 players for WPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले हाल ही में सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट का खुलासा किया था। वहीं अब महिला प्रीमियर लीग की भी अगले सीजन के लिए रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने उम्मीद के मुताबिक बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और कुल 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हालांकि, टीम से चार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज भी शामिल है।

Ad

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वाड से जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उसमें एक अहम नाम ऑस्ट्रेलिया की लॉरा हैरिस का है। हैरिस एक धाकड़ बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें दिल्ली के लिए सिर्फ एक ही मैच के लिए प्लेइंग 11 में जगह मिली, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। इसके अलावा दिल्ली ने अपने स्क्वाड से अश्वनी कुमारी, पूनम यादव और अपर्णा मंडल को रिलीज कर दिया है।

सभी स्टार खिलाड़ी हुईं रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स ने ज्यादातर उन सभी बड़े नामों पर भरोसा दिखाया है, जिन्हें उन्होंने अपने साथ पिछले सीजन रखा था। इनमें से कुछ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा लेकिन वे फिर भी रिटेन की गईं। कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग संभालेंगी। लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने लगातार दो बार डब्ल्यूपीएल का फाइनल खेला है। हालांकि, दोनों ही बार टीम खिताब के करीब जाकर चूक गई। पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस और दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में हराया था।

दिल्ली कैपिटल्स की WPL 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट

रिटेंड खिलाड़ी: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, तानिया भाटिया, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, मरीजाने कैप, राधा यादव, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासन, टी साधू, मिन्नू मणि, स्नेहा दीप्ति

रिलीज खिलाड़ी: लॉरा हैरिस, अश्वनी कुमारी, पूनम यादव, अपर्णा मंडल

बता दें कि WPL 2025 से पहले ऑक्शन का होगा और उस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की नजर कुछ अच्छे प्लेयर्स को जोड़ने पर रहेगी। ऑक्शन का आयोजन कब होगा, इसकी जानकारी नहीं आई है। दिल्ली की टीम 2 करोड़ 50 लाख की राशि के साथ ऑक्शन का हिस्सा बनेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications