दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को किया रिलीज, अक्षर पटेल पर हुई पैसों की बारिश 

दिल्ली कैपिटल्स टीम (Photo Credit: iplt20.com)
दिल्ली कैपिटल्स टीम (Photo Credit: iplt20.com)

Delhi Capitals retained players: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट का खुलासा कर दिया है और अब उन खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं, जिन्हें रिटेन किया गया है। दिल्ली ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को नहीं रिटेन किया है और अब पंत मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की भारतीय जोड़ी शामिल है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को भी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ बनाकर रखा है। इसके अलावा अनकैप्ड प्लेयर के रूप में भारतीय विकेटकीपर अभिषेक पोरेल पर भरोसा जताया गया है।

Ad

अक्षर पटेल को मिली सबसे ज्यादा रकम

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज करने के कारण अपना पहला रिटेन स्पॉट अक्षर पटेल को दिया है और इसके लिए 16 करोड़ 50 लाख की कीमत चुकाई। वहीं दूसरे स्थान पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव रिटेन हुए हैं और उन्हें 13 करोड़ 25 लाख की कीमत मिलेगी। इसके बाद, तीसरे स्थान पर ट्रिस्टन स्टब्स रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं और उन्हें दिल्ली फ्रेंचाइजी 10 करोड़ रूपए देगी। वहीं, अनकैप्ड विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ मिलेंगे।

Ad

ऋषभ पंत से नहीं बनी बात

रिटेंशन लिस्ट के आने से पहले ही काफी हद तक साफ हो गया था कि ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स का सफर अब समाप्त होने वाला है। डीसी पंत को सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में रखने को देख रही थी, जबकि पंत को कप्तानी चाहिए थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली के मैनेजमेंट में हुए बदलाव के कारण पंत को कप्तानी से हटाने के बारे में सोचा जा रहा था। इसी वजह से पंत ने खुद ही रिलीज की मांग कर ली और अब वह मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। उन्हें खरीदने के लिए कई फ्रेंचाइजी जोर लगा सकती हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का नाम सबसे आगे आ रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्खिया, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, झाई रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, रिकी भुई, रसिख सलाम, स्वास्तिक चिकारा

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications