धनश्री वर्मा ने फैंस से पूछा अपने करियर से जुड़ा खास सवाल; जानें क्या है पूरा मामला?

धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/dhanashree9)

Dhanashree Verma asked questions to fans: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। इसकी वजह है उनकी वाइफ धनश्री वर्मा। धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, वह अपनी हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं। जिसके चलते वह सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों में बनी रहती हैं। धनश्री वर्मा को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है पिछले काफी समय से धनश्री और युजवेंद्र चहल एक साथ कैमरे के सामने नजर नहीं आए हैं जिसकी वजह से इन दोनों का रिश्ता सुर्खियों में बना रहता है। इसी बीच धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने फैंस से अपने करियर से जुड़ा खास सवाल पूछा है।

Ad

धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर फैंस से पूछा खास सवाल

धनश्री वर्मा का हाल ही में म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है, जिसमें वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा ने शुक्रवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह फैंस से अपने म्यूजिक एलबम से जुड़ा सवाल पूछती हुई नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि जुत्ती कसूरी देखा क्या ये रहा उसका लिंक।

धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/dhanashree9)
धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/dhanashree9)

डेंटिस्ट की पढ़ाई करने के बाद धनश्री वर्मा ने डांस को चुना

धनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर हैं, वह कई म्यूजिक एलबम में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। धनश्री वर्मा जल्द ही तेलुगू फिल्म में नजर आने वाली हैं। जाहिर है कि धनश्री वर्मा अपने करियर में काफी ग्रोथ कर रही हैं। शायद ही आपको पता हो कि धनश्री वर्मा डॉक्टर भी हैं उन्होंने डेंटिस्ट की पढ़ाई की है। धनश्री वर्मा के परिवार वालों का मन था कि वह एक डॉक्टर बने, जिसके चलते उनके पिता ने उन्हें डॉक्टर का पढ़ाई कराई लेकिन धनश्री वर्मा का मन और दिलचस्पी डांस में थी। धनश्री वर्मा ने अपनी पढ़ाई पूरी के बार अपने शौक को चुना और डांस में अपने करियर बनाया। धनश्री वर्मा अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं, उन्होंने देश भर में अपनी एक खास जगह भी बना ली है। जाहिर है कि फिल्मों में आने के बाद धनश्री वर्मा पहले से और ज्यादा मशहूर हो जाएंगी और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ जाएगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications