'मेरा सपना है मैं तुमसे...' - धनश्री वर्मा ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो; फैन ने कमेंट कर कही खास बात 

धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/dhanashree9)

Dhanashree Verma share new video on Instagram: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने डांस वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसमें उनकी फोटोशूट की तस्वीरें भी शामिल होती हैं। उनका हालिया फोटोशूट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। धनश्री वर्मा की तस्वीरों पर लाखों लाइक और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। धनश्री ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिस पर फैंस ने कमेंट कर अपने दिल की बात कही।

Ad

धनश्री वर्मा ने शेयर किया वीडियो

धनश्री ने शुक्रवार रात अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया। धनश्री का यह वीडियो उदयपुर की ट्रिप के दौरान का है। धनश्री इस वीडियो में काफी किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा गुड नाइट। वह जब भी कोई पोस्ट करती हैं, फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। धनश्री सुंदरता के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं।

Ad

वहीं धनश्री के इस पोस्ट पर खास कमेंट देखने को मिला, एक फैन ने कमेंट कर लिखा "तुम बहुत खूबसूरत हो, मेरा सपना तुमसे मिलने का है।" फैंस धनश्री के पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।

धनश्री के पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/dhanashree9)
धनश्री के पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/dhanashree9)

डॉक्टर की पढ़ाई करने के बाद डांस को चुना

धनश्री वर्मा एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं। उनकी खुद की एक डांस कंपनी भी है। डांसर बनने से पहले वह डॉक्टर बनना चाहती थीं। धनश्री का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। लेकिन शौक के तौर पर डांस भी किया करती थीं। धनश्री वर्मा ने मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। धनश्री का फैशन सेंस भी बहुत अच्छा है। वह सोशल मीडिया के हर ट्रेंड को बखूबी फॉलो करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें फैंस काफी पंसद करते हैं। धनश्री फिटनेस फ्रीक भी हैं। इसके अलावा वह फैशन के मामले में भी काफी आगे रहती हैं। वेस्टर्न हो या एथनिक, हर लुक में वह खूबसूरत लगती हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications