Dhanashree Verma New Music Video: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां युजवेंद्र चहल अपने खेल और अपने चुलबुले स्वाभाव की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं, वहीं धनश्री वर्मा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। धनश्री की सुंदरता पर उनके फैंस फिदा रहते हैं।वहीं धनश्री और युजवेंद्र चहल के सोशल मीडिया फालोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर धनश्री के फॉलोअर्स युजवेंद्र चहल से कम हैं। जहां युुजवेंद्र चहल के करीब 9.8 फॉलोअर्स हैं, वही धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपने नए म्यूजिक वीडियो की क्लिप शेयर की है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर ने धनश्री के ही मजे ले लिए।धनश्री ने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो की शेयर की क्लिपआपको बता दें कि धनश्री वर्मा का नया म्यूजिक वीडियो कहां शुरू कहां खत्म, जिसमें बाबू की बेबी हूं मैं गाने के बोल हैं रिलीज हो गया है। धनश्री के साथ इस गाने में बॉलीवुड एक्टर असीम गुलाटी नजर आएंगे। सोशल मीडिया यूजर असीम गुलाटी को देख हैरान हो गए। उन्होंने असीम गुलाटी को क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर समझ लिया। वही धनश्री के इस पोस्ट पर यूजर ने कमेंटकर लिखा कि पहली बार में मुझे लगा कि वॉशिंगटन सुंदर यहां क्या कर रहा है। यूजर्स धनश्री के इस वीडियो पर कमेंट कर मजे ले रहे हैं। आपको बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं।सोशल मीडिया यूजर ने किया कमेंट (PHOTO CREDIT: INSTAGRAM/dhanashree9)धनश्री का यह म्यूजिक वीडियो कल रिलीज होने वाला है। हर कोई धनश्री को उनके नए म्यूजिक वीडियो के लिए बधाई दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस उनके इस वीडियो का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं, इसका अंदाजा धनश्री के वीडियो लाइक से ही लग जाता है। कुछ ही घंंटे शेयर की गए इस वीडियो पर करीब 57,956 लाइक्स आ चुके हैं। View this post on Instagram Instagram Postडेंटिस्ट भी हैं धनश्री वर्माशायद ही आपको पता हो कि धनश्री ने मेडिकल साइंस में डिग्री हासिल की है। धनश्री कोरियोग्राफर और डांसर के साथ- साथ डेंटिस्ट भी हैं। धनश्री को बचपन से ही डांस का काफी शौक था, वह अपने डांस संबधित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।