'क्या पक रहा है?' - धनश्री वर्मा ने खास शख्स की इंस्टा स्टोरी की शेयर; जानें पूरा माजरा 

धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा (Photo Credit: instagram/dhanashree9)

Dhanashree Verma reshare special person instagram story: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के देशभर में लाखों फैंस हैं। फैंस उनके खेल के साथ-साथ चुलबुले स्वाभाव को भी खूब पसंद करते हैं। वही युजवेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले काफी समय से युजवेंद्र और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को साथ में नहीं देखा गया है, जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

Ad

यहां तक कि सोशल मीडिया पर यह भी खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं। हालांकि दोनों के बीच रिश्ता कैसा है, यह बात धनश्री और युजी से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। वहीं धनश्री पिछले काफी दिनों से हैदराबाद शहर में हैं। इसी कड़ी में धनश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।

धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

धनश्री वर्मा में बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने yashwanthmaster इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी को अपनी स्टोरी पर शेयर किया है। यह अकाउंट यशवंत कुमार का है, जो धनश्री की तरह ही पेशे से कोरियोग्राफर हैं। उनके कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। वहीं धनश्री की स्टोरी पर लिखा है what's cooking...।

धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/dhanashree9)
धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/dhanashree9)

धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। लाखों लोग धनश्री को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। वहीं धनश्री खूबसूरती के मामले में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। फैंस भी उनकी खूब तारीफ करते हैं।

Ad

कुछ समय पहले रिलीज हुआ था म्यूजिक वीडियो

कुछ समय पहले धनश्री वर्मा का नया म्यूजिक वीडियो 'बाबू की बेबी हूं मैं' रिलीज हुआ था। इस गाने में धनश्री के साथ बॉलीवुड एक्टर असीम गुलाटी भी नजर आए थे। धनश्री का ये वीडियो 13 सितंबर को रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। ये गाना फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म' का है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications