Dhanashree Verma shared video: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। धनश्री की लोकप्रियता की बात करें तो इस मामले में वह किसी से कम नहीं हैं। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार कुछ ना कुछ अपडेट फैंस के साथ तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से शेयर करती रहती हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करती हों। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं और उनकी पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर प्यार लुटाते हैं। इस बीच बुधवार शाम धनश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह खास गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर उनकी पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postधनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियोधनश्री वीडियो में सात संमदर गाने पर डांस कर रही हैं। धनश्री का यह वीडियो एड शूट के दौरान का है। वहीं धनश्री के इस पोस्ट पर एक यूजर गाने के बोल पर कमेंट कर लिखा कि जिसकी हो उसी की बनकर रहो वही अच्छा है अब। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि चहल के लिए ही कोई पोस्ट कर दो। फैंस धनश्री के इस वीडियो को खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई धनश्री की तारीफ में हार्ट इमोजी शेयर कर रहा है तो कोई फायर इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ कर रहा है।धनश्री के वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/dhanashree9)धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं, उनको डांंस में बचपन से ही रूचि थी। डेंटिस्ट की पढ़ाई करने के बाद धनश्री ने कोरियोग्राफर बनने का फैसला किया। धनश्री के डांस संबधित वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल जाते हैं। कुछ समय पहले धनश्री का एक म्यूजिक वीडियो 'बेबी की बाबू हूं मैं' आया था। धनश्री वर्मा ट्रेंड में बनी रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तादाद काफी अधिक है।