Dhanashree Verma shares beautiful pictures: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। फैंस भी धनश्री को बहुत पसंद करते हैं और उनके पोस्ट करते ही फैंस कमेंट व लाइक की लाइन लगा देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। धनश्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।धनश्री की खूबसूरती पर फैंस फिदाबीते दिन धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम कुछ खास तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं और कुछ मिरर सेल्फी भी हैं। धनश्री इन तस्वीरों में बेहद सुंदर लग रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया कि द डेनिम स्टोरी, ऐसा कंफर्ट और कॉन्फिडेंस है इसमें। फैंस भी उनकी इन खूबसूरत तस्वीरों पर फिदा हो गए और जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postएक फैन ने धनश्री की तारीफ करते हुए कमेंट किया कि यार शादी के बाद भी लड़किया इतनी छोटी क्यों लगती हैं। अब फैंस ने उनसे पूछा है तो धनश्री ही बता सकती हैं कि उनकी खूबसूरती का क्या राज है। धनश्री की पोस्ट पर अब तक दो लाख से ज्यादा लाइक और ढेर सारे कमेंट आ चुके हैं।धनश्री वर्मा की पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/dhanashree9)कई शो में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं धनश्री वर्माधनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं जिसके चलते वह अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। धनश्री अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने डांस मूव्स से भी सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। उन्होंने कई शो में भी हिस्सा लिया है। कुछ समय पहले उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी शिरकत की थी लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गईं थी। धनश्री ने अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई है, वह कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इसके अलावा धनश्री हर सोशल मीडिया ट्रेंड को बखूबी फॉलो करती हैं।