युजवेंद्र चहल के लिए पत्नी धनश्री ने लिखा प्यारा सा पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप के लिए दी शुभकामनाएं 

युजवेंद्र चहल औऱ उनकी पत्नी धनश्री वर्मा
युजवेंद्र चहल औऱ उनकी पत्नी धनश्री वर्मा

भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर ही दोनों साथ में तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। धनश्री के साथ चहल कभी फनी तो कभी अपना प्यार जताते हुए पोस्ट करते हैं तो वहीं धनश्री भी पीछे नहीं रहती। अपने डांस के साथ-साथ वो चहल के साथ अकसर रील्स शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से धनश्री ने चहल के लिए एक बेहद ही प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

Ad

धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चहल के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ धनश्री ने चहल के लिए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने चहल को और भारतीय टीम को आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए बधाईयां दी हैं और कहा है कि उन्हें अपने पति पर काफी गर्व है। उन्होंने लिखा,

वास्तव में मेरे लिए एक शुभ और गर्व का दिन। हबी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। जय हिंद। टीम को मेरी शुभकामनाएं। अविश्वसनीय जबरदस्त एहसास।
Ad

दरअसल, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला है। इस बीच भारतीय टीम इस वर्ल्ड के लिए आज सुबह मुंबई से रवाना हो गई है। उनके जाने पर ही धनश्री ने चहल के लिए यह नोट लिखा है।

वहीं, इस कपल की बात करें तो चहल और धनश्री काफी समय से रिलेशनशिप में थे और एक-दूसरे को जानने के बाद चहल ने अपने माता-पिता को धनश्री के बारे में बताया। दोनों परिवार शादी के लिए राजी भी हो गए। हालांकि उनके फैंस को इस बात की भनक भी नहीं थी। बाद में, उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications