'हां भाई दिख गई...',रियान पराग ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; ध्रुव जुरेल ने लिए मजे

ध्रुव जुआल
ध्रुव जुरेल और रियान पराग (photo credit: instagram/dhruvjurel,riyanhparag)

Dhruv Jurel Comment On Riyan Parag Photo: भारतीय क्रिकेटर रियान पराग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। भारतीय टीम के लिए हाल ही में टी20 और वनडे में युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने धमाकेदार डेब्यू किया था। रियान पराग को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वह भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं।

Ad

हाल ही में रियान पराग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिस पर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ ऐसा कमेंट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। ध्रुव जुरेल के कमेंट करते ही फैंस ने भी रियान के मजे लेना शुरू कर दिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

टीम इंडिया के लिए हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले रियान पराग ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। तस्वीर में आप देख सकते है रियान एक बेंच पर अकेले बैठे नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास कोई नहीं है, इसलिए इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एट पीस" यानी चिंता या परेशानी से दूर। अपने साथी खिलाड़ी के मजे लेते हुए ध्रुव जुरेल ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि 'हां भाई दिख गई आपकी रोलेक्स।'

ध्रुव ने किया कमेंट (photo credit: instagram/riyanhparag)
ध्रुव ने किया कमेंट (photo credit: instagram/riyanhparag)

फैंस ने भी लिए मजे

रियान पराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते रहते हैं। ध्रुव के इस कमेंट के बाद रियान पराग ट्रोल भी हो गए। ध्रुव जुरेल के कमेंट के बाद फैंस ने भी पराग के मजे लिए।

Ad

जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था डेब्यू

रियान पराग और ध्रुव जुरेल दोनों ही युवा खिलाड़ी काफी अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में दोनों ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। जुलाई में रियान पराग ने और ध्रुव जुरेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है ऐसे में देखना यही होगा कि राजस्थान जिन नामों को रिटेन करने वाली है उनमें यह दोनों युवा सितारे शामिल होंगे भी या नहीं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications