Dinesh Karthik Praise Rohit Sharma: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टाइटल अपने नाम किया। रोहित की कप्तानी टीम इंडिया आईसीसी के दो टाइटल जीत चुकी है और अब उनकी गिनती विश्व के सबसे सफल कप्तानों में होने लगी है। इसी बीच भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रोहित की तुलना कपिल देव और एमएस धोनी जैसे महान कप्तानों से की और कहा कि हिटमैन उनकी तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गंभीर प्रभाव छोड़ रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी के कायल हुए दिनेश कार्तिकबता दें कि धोनी के बाद रोहित दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने कई आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। रोहित की कप्तानी के संदर्भ में बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि रोहित शर्मा सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वो कपिल देव और धोनी जैसी लेगसी छोड़कर जा रहे हैं।इसी के साथ कार्तिक ने रोहित शर्मा द्वारा संन्यास को लेकर लगाई जाने वाली अटकलों पर अपने बयान के जरिए पूर्ण विराम लगाए जाने वाले तरीके की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये रोहित के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बताता है। यह बहुत ही मजेदार था। उन्होंने बता दिया है कि उनके संन्यास को लेकर बाकी लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जब समय आएगा, तब वो रिटायरमेंट लेंगे। फाइनल में रोहित शर्मा खेली थी तूफानी पारी गौरतलब हो कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे राउंड तक दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 4 मैचों में 26 की औसत से सिर्फ 104 रन बनाए थे। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उन्होंने 83 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली थी। View this post on Instagram Instagram Postइस पारी की मदद से रोहित शर्मा ICC इवेंट के इतिहास में टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले चौथे कप्तान बने थे। हित एमएस धोनी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी बने। रोहित अब जल्द IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।