दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, सामने आई पूरी लिस्ट

Rajasthan Royals v Delhi Capitals - IPL 2024 - Source: Getty
डेविड वॉर्नर को किया गया रिटेन

Dubai Capitals Retained David Warner For ILT20 2025 : आईपीएल 2025 के रिटेंशन को लेकर भले ही अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन इंटरनेशनल लीग टी20 में जरूर सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 6 टीमें हिस्सा लेती हैं और सभी टीमों ने अपनी सारी लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी दुबई कैपिटल्स ने भी अपने रिटेन और नए साइन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दुबई कैपिटल्स ने कुल मिलाकर 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

Ad

डेविड वॉर्नर को दुबई कैपिटल्स ने किया रिटेन

दुबई कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एक बार फिर रिटेन कर लिया है। डेविड वॉर्नर आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और इंटरनेशनल लीग टी20 में भी वो इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। शायद यही वजह है कि डेविड वॉर्नर को दुबई की टीम ने रिटेन कर लिया है। इससे एक हिंट यह भी मिलता है कि शायद आईपीएल में भी उनको दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन कर लिया जाए। डेविड वॉर्नर की अगर बात करें तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब उनका फोकस केवल दुनिया भर की टी20 लीग्स पर ही रहता है। ऐसे में वॉर्नर इस बार टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने जेक फ्रेजर मैकगर्क को भी रिटेन किया है। मैकगर्क भी आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। उनको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल के आगामी सीजन से पहले दिल्ली की टीम उन्हें रिटेन कर सकती है, क्योंकि वह युवा हैं और काफी धमाकेादार बैटिंग कर लेते हैं। हालांकि इससे पहले दुबई कैपिटल्स ने जरूर जेक फ्रेजर मैकगर्क को रिटेन कर लिया है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स ने कुल मिलाकर 11 खिलाड़ी रिटेन किए हैं, जिसमें दसुन शनाका, डेविड वॉर्नर, दुशमंथा चमीरा, हैदर अली, राजा अकिफ, रोवमैन पॉवेल, सैम बिलिंग्स, सिकंदर रजा, ज़हीर खान, जेक फ्रेजर मैकगर्क और ओलिवर स्टोन शामिल हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने एडम रॉसिंगटन, ब्रैंडन मैकमुलेन, गरुका संकेथ, गुलबदीन नईब, जेफरी वांडरसे, जो बर्न्स, जो वेदरली, नजीबुल्लाह जादराण, ओबेद मैकॉय, स्कॉट कुगेलाइन, शराफुद्दीन अशरफ और शाई होप जैसे प्लेयर्स को साइन भी किया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications