3 टीमें जिन्होंने T20 WC इतिहास में सबसे कम गेंदों में जीता मैच,  NZ ने ऐतिहासिक लिस्ट में बनाई जगह

न्यूजीलैंड ने युगांडा के खिलाफ 5.2 ओवर में लक्ष्य को किया चेज
न्यूजीलैंड ने युगांडा के खिलाफ 5.2 ओवर में लक्ष्य को किया चेज

3 Teams Win T20 WC Match in Least Number of Balls: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कमाल का खेल दिखाते हुए युगांडा को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए युगांडा (Uganda Cricket Team) की पूरी टीम को 40 रन पर समेट दिया। इसके बाद कीवी टीम ने सिर्फ 5.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर धमाकेदार जीत अर्जित की। बची हुई गेंदों के लिहाज से यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत रही। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको उन तीन टीम के बारे में बताएंगे जिन्होंने बची हुई गेंदों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत अर्जित की है या सबसे कम गेंदों पर टी20 मैच जीता है।

Ad

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदों में जीते गए मैच

3. न्यूजीलैंड बनाम युगांडा, 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से मात दी थी। मुकाबले में युगांडा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों के सामने महज 40 रन पर सिमट गई। वहीं न्यूजीलैंड ने 5.2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 88 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बची हुई गेंदों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत रही।

2. श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, 2014

टी20 वर्ल्ड कप 2014 में नीदरलैंड्स की टीम श्रीलंका के खिलाफ बुरी तरह से हारी थी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम सिर्फ 39 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 5 ओवर (30 गेंद) में 40 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। श्रीलंका ने मुकाबले को 90 गेंद शेष रहते अपने नाम किया था। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बची हुई गेंदों के लिहाज से दूसरी बड़ी जीत थी।

1. इंग्लैंड बनाम ओमान, 2024

इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बची हुई गेंद के लिहाज से सबसे बड़ी जीत अर्जित की। मुकाबले में ओमान की पूरी टीम इंग्लैंड के सामने बेबस नजर आई और अपनी पारी में सिर्फ 47 रन बना पाई। जवाब में इंग्लैंड ने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 3।1 ओवर (19 गेंद) में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने 101 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। इंग्लैंड से पहले किसी भी टीम ने इतनी ज्यादा गेंद शेष रहते हुए मुकाबला नहीं जीता था।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications