दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर

प्रिटोरिया कैपिटल्स (Photo Credit: X/@PretoriaCapsSA)
प्रिटोरिया कैपिटल्स (Photo Credit: X/@PretoriaCapsSA)

Evin Lewis ruled out of SA20 2025: दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख टी20 टूर्नामेंट SA20 का तीसरा सीजन 10 जनवरी (भारत में 9 जनवरी) से शुरू होने वाला है। इस सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक़ वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स का नाम भी शामिल है। हालांकि, सीजन की शुरुआत से पहले ही प्रिटोरिया कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है और विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज एविन लुईस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लुईस के बाहर होने की जानकारी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने खुद सोशल मीडिया पर दी। उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह टी20 के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।

Ad

एविन लुईस SA20 2025 से हुए बाहर

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज एविन लुईस को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पिछले साल हुए ऑक्शन में R1.50 मिलियन में खरीदा था। टीम को उम्मीद थी कि लुईस अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टूर्नामेंट में धमाल मचाएंगे लेकिन अब वह चोट के कारण एसए20 लीग के तीसरे सीजन से बाहर हो गए हैं। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एविन लुईस को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,

"दुर्भाग्य से, एविन लुईस SA20 के तीसरे सीजन से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। आपके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हैं, एविन!"
Ad

प्रिटोरिया कैपिटल्स को अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की तलाश होगी, जिसको लेकर अभी कोई घोषणा नही की गई है लेकिन जल्द ही फ्रेंचाइजी के तरफ से ऐलान हो सकता है।

नए कोच की अगुवाई में प्रदर्शन सुधारने को देखेगी प्रिटोरिया कैपिटल्स

प्रिटोरिया कैपिटल्स का प्रयास आगामी सीजन में अच्छे प्रदर्शन का होगा। इसके लिए टीम ने अफगानिस्तान को अपनी कोचिंग में सफलता दिलाने वाले इंग्लैंड के दिग्गज जोनाथन ट्रॉट को बतौर हेड कोच अपने साथ जोड़ा है। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना पाई थी। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते थे और 6 हार का सामना किया था, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा था। इस तरह उसने 14 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रहकर अपने अभियान को समाप्त किया था। हालांकि, इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। प्रिटोरिया कैपिटल्स को एसए20 2025 में सीजन का पहला मैच 10 जनवरी (भारत के अनुसार) को डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications