महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा मीटिंग में विश्वास नहीं रखते- फाफ डू प्लेसी

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी फाफ डू प्लेसी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे बेहतर फिनिशर कोई नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वह खिलाड़ी हैं जो मीटिंग्स में ज्यादा भरोसा नहीं रखते। डू प्लेसी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए धोनी के साथ अपने अनुभवों के आधार पर यह बयान दिया है।

Ad

तमीम इक़बाल के साथ फेसबुक पर बात करते हुए डू प्लेसी ने कहा "वे काफी शांत हैं। मैंने ऐसे किसी व्यक्ति के साथ नहीं खेला जो उनसे बेहतर फिनिशर हो। मैदान के साइड से उन्हें खेलते हुए देखना असाधारण लगता है। अगर कोई और उनकी तरह करने का प्रयास करें, वे नहीं कर पाएँगे। वे जिस तरह गेंद को टाइम करते हैं, वह अलग है और उन्होंने अतुल्य शांत स्वभाव पाया है। वे अपना गेम जानते हैं तथा एक गेंदबाज को चुनकर खेलते हैं।"

यह भी पढ़ें:महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम में वापसी को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बयान

महेंद्र सिंह धोनी अलग कप्तान हैं

दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी को एक अलग कप्तान भी बताया। उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूँ कि एक कप्तान को टीम मीटिंग्स में बोलना चाहिए लेकिन धोनी ऐसा नहीं करते। वे ज्यादा टीम मीटिंग्स में भी भरोसा नहीं करते। वह एक स्वाभाविक कप्तान हैं और उन्होंने गजब का दिमाग पाया है जिसे मैदान पर निर्णय लेने के काम में लेते हैं।

धोनी-डू प्लेसी
धोनी-डू प्लेसी

चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलने के बारे में डू प्लेसी ने यह भी कहा कि मैं एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिमाग वाले लोगों के साथ चुने जाने से भाग्यशाली हूं। उन्होंने कहा कि लीडरशिप के नजरिये से मैंने काफी कुछ सीखा है। धोनी और फ्लेमिंग दोनों महान कप्तान रह चुके हैं। गौरतलब है कि डू प्लेसी ने कुछ मौकों पर चेन्नई के लिए खेलते हुए धोनी के साथ बल्लेबाजी भी की है तथा माही को मैच फिनिश करते हुए भी देखा है।

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल लॉक डाउन का पालन करते हुए रांची स्थित अपने फ़ार्म हाउस में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरों से इसकी जानकारी मिली। वे अपनी बेटी और पत्नी के साथ इस समय काफी अच्छा समय बिताते हुए देखे जा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications