Sunil Gavaskar-Madhuri Dixit Love Story: बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता काफी पुराना है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने क्रिकेटर्स को अपना जीवनसाथी बनाया है। इसमें शर्मिला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है। एक समय था जब माधुरी दीक्षित का नाम भी क्रिकेटर अजय जड़ेजा के साथ जोड़ा जाता था। लेकिन माधुरी दीक्षित का असली क्रश तो कोई और ही था। यहां तक कि उनके सपने में भी वही क्रिकेटर आता था।लेकिन उनकी शादी डॉ. श्रीराम माधव नेने से होनी तय थी।माधुरी दीक्षित का क्रश था ये क्रिकेटर View this post on Instagram Instagram Postलाखों दिलों की धड़कन जिन पर देश का हर युवा फिदा था वह माधुरी दीक्षित एक वक्त पर गावस्कर की दीवानी थीं। जी हां आपने सही पढ़ा, टीम इंडिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले गावस्कर एक समय माधुरी दीक्षित के क्रश थे। माधुरी दीक्षित 25 साल की थीं और सुनील गावस्कर 43 साल के थे जब उन्होंने क्रिकेटर के लिए अपनी दीवानगी साझा की थी। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, 15 मई 1967 में जन्मी माधुरी दीक्षित से सुनील गावस्कर 18 साल बड़े हैं। 90 के दशक में फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने 1992 में इंडिया टुडे मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हैं और वह उन्हें काफी सेक्सी लगते हैं। उन्होंने ये तक कह दिया था कि वह मेरे सपने में आते हैं। हालांकि सुनील गावस्कर क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे, लेकिन उनका चार्म वैसा ही था और माधुरी तो जैसे उनकी दीवानी थीं। ये खुलासा काफी चौंकाने वाला था। इसके बाद 2018 आईपीएल के दौरान माधुरी और सुनील गावस्कर की मुलाकात भी हुई थी।सुनील गावस्कर का यादगार करियरसुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत साल 1971 में की थी। गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट और 108 वनडे मुकाबले खेले थे। टेस्ट मैचों में उन्होंने 10122 रन बनाए, जिसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 108 वनडे मैचों में 3092 रन बनाए, जिसमें उनके नाम एक शतक है। गावस्कर 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दस हजार का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेटर भी हैं।