Fans Comment on Anushka Sharma viral video: विराट कोहली जब से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत वापस आए हैं, वह सुर्खियों में बने हुए है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से आने के बाद विराट कोहली अपने परिवार संग वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे। वृंदावन धाम के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बीते दिन एक साथ अलीबाग में स्पॉट किया गया। हालांकि इसके बाद अनुष्का शर्मा को मुबंई में स्पॉट किया गया था, लेकिन इस दौरान विराट कोहली उनके साथ मौजूद नहीं थे। वहीं अनुष्का शर्मा को अब अपने घर अलीबाग वापस चली गईं हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से भारत में घूम रही है, अनुष्का शर्मा के वायरल वीडियो को देख एक फैन ने अनुष्का शर्मा पर तंज कसते हुए बड़ी बात कही हैं।फैन ने अनुष्का शर्मा पर कसा तंजअनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें आलीबाग स्थित अपने घर के पास स्पॉट किया गया। इस दौरान ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट एंड ब्लैक में उनका लुक काफी सिंपल था। वहीं फैंस उनकी इस पोस्ट पर कमेंट्स कर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postवहीं अनुष्का शर्मा के वायरल वीडियो पर खास कमेंट देखने को मिला, एक यूजर ने अनुष्का शर्मा पर आरोप लगाते हुए पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि वह पैपराजी की मदद से खुद को सुर्खियों में लाने के लिए भारत में घूम रही हैं, शायद उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि लंदन में रहने की वजह से उन्हें भारतीय समाचारों में जगह नहीं मिल रही है।अनुष्का शर्मा के वायरल वीडियो पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/viralbhayani)गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी प्राइवेसी को लेकर हमेशा ही सर्तक रहते हैं यहां तक कि उन्होंने अपने बेटे और बेटी का चेहरा भी फैंस के सामने रिवील नहीं किया है, ना ही वह आगे ऐसा करना चाहते हैं। प्राइवेसी की वजह से विराट कोहली कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए चुके हैं, विराट कोहली काफी सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। खबरें हैं कि अपनी प्राइवेसी और लाइफ स्टाइल को देखते हुए विराट कोहली ने अपने परिवार संग लंदन में बसने का फैसला किया है।