Fans trolls MS Dhoni on meeting Rahat Fateh Ali Khan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन इसकी वजह से उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। महेंद्र सिंह धोनी के देश-भर में लाखों फैंस हैं, जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं। लेकिन इसके बावजजूद धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हो रहा है, जिसके पीछे की वजह उनका एक वायरल वीडियो है। दरअसल, दुबई के एक इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी शामिल हुए थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसी वजह से धोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है, चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुए एमएस धोनी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दुबई के एक इवेंट का है। जहां महेंद्र सिंह धोनी और राहत फतेह अली खान की मुलाकात होती है। View this post on Instagram Instagram Postवहीं पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान से मिलने पर महेंद्र सिंह को बुरी तरह से ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर पूछा कि माही ये पाकिस्तानी है क्यों मिले उससे गद्दार है वो लोग। वहीं एक अन्य ने कमेंट कर लिखा कि धोनी भाई क्यों मिल रहे हो उससे पाकिस्तानी में उसकी थू-थू हो रही है।गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत के रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं, जिसके चलते पाकिस्तानी सिंगर से मिलने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।महेंद्र सिंह धोनी पर फैंस का निकला गुस्सा (photo credit: instagram/instantbollywood)पहले भी ट्रोल हो चुके हैं महेंद्र सिंह धोनीयह कोई पहला मामला नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, इसके पहले भी फैंस का गुस्सा धोनी के प्रति निकला है। फैंस का मानना है कि धोनी पार्टी, फंक्शन में बखूबी शामिल होते हैं लेकिन सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया कभी भी व्यक्त नहीं करते हैं। हालांकि धोनी की यह अपनी व्यक्तिगत पसंद हो सकती है लेकिन फैंस को उनका यह रवैया पसंद नहीं आता है।