IPL 2024 : "प्यार दिखाने का समय आ गया है" - MI के खिलाफ रियान पराग की जबरदस्त पारी को लेकर आईं फैंस की जोरदार प्रतिक्रियाएं 

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया (PC: Twitter)
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया (PC: Twitter)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस (MI vs RR) को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत की बदौलत राजस्थान की टीम अंक तालिका में टॉप पर काबिज हो गई है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी हार रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 125/9 का स्कोर बनाया था, जवाब में राजस्थान ने इस टारगेट को 15.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Ad

राजस्थान की ओर से युवा बल्लेबाज रियान पराग ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, इस मैच में भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। रियान ने 39 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाये, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। पराग की दमदार पारी को लेकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

रियान पराग की अर्धशतकीय पारी को लेकर ट्विटर पर कुछ प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

Ad

(रियान पराग ने अपने अगले सीज़न का रेट बढ़ा लिया आज।)

Ad

(अब रियान पराग हैं ऑरेंज कैप होल्डर। बधाई हो।)

Ad

(पिछले आईपीएल में आप सभी ने उन्हें खूब ट्रोल किया था, लेकिन अब रियान पराग के लिए प्यार दिखाने का समय आ गया है। वह सराहना के पात्र हैं।)

Ad

(रियान पराग के लिए बैक टू बैक अर्धशतक।)

Ad

(कड़ी मेहनत करने से फल मिलता है। रियान पराग।)

Ad

(रियान पराग की शानदार बल्लेबाजी। तकनीकी रूप से मजबूत, शांत, संयमित, उद्देश्य से भरपूर ऐसी पिच पर पारी को संभाले रखा, जिससे गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी।)

Ad
Ad
Ad

(तमाम शंकाओं और ट्रोलिंग के बाद, यह लड़का रियान पराग काफी आगे आ चुका है। शानदार पारियों के साथ बैक टू बैक अर्धशतक।)

(रियान पराग अगली बड़ी चीज़ है। यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह और अब रियान पराग एक या दो साल में नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं। नियंत्रण, शारीरिक संतुलन, सब कुछ। इंडिया डेब्यू ज्यादा दूर नहीं है।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications