'अपडेट देते रहा करिए आजकल का माहौल...',युजवेंद्र चहल ने पत्नी धनश्री के साथ शेयर की तस्वीर; फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

dhanshree verma
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/yuzi_chahal23)

Yuzvendra Chahal Share instagram post: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वह भले ही क्रिकेट के मैदान पर खेल रहे हों लेकिन अपने मजाकिया व्यवहार से वह क्रिकेटर्स को भी एंटरटेन करते रहते हैं। उनका यही मजाकिया स्वाभाव फैंस को बहुत पसंद आता है। एयरपोर्ट हो या रेस्टोरेंट, चहल हमेशा मस्ती के मूड में नजर आते हैं। शायद इसकी वजह से वह मैदान पर इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं, क्योंकि हमेशा खुश रहते हैं और अपने आसपास भी सबको हसांते रहते हैं।

Ad

देशभर में युजवेंद्र चहल के लाखों फैंस हैं। युजवेंद्र सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करें फैंस उनकी पोस्ट में कमेंट्स की लाइन लगा देते हैं। युजवेंद्र के इंस्टाग्राम पर करीब 9.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं जिसके चलते वह अपने डांस संबधित वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करती रहती हैं। पति यूजी की तरह वह भी काफी पॉपुलर हैं लेकिन उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पति से कम हैं। फैंस यूजी को ज्यादा पंसद करते हैं। इसी कड़ी में युजवेंद्र चहल ने अपने इंंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है जिस पर उनके फैंस ने उनसे एक खास गुजारिश कर दी।

युजवेंद्र चहल ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें युजी अपनी पत्नी धनश्री के साथ बहुत ही प्यारा पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। युजी और धनश्री दोनों ही एक साथ बहुत सुंदर लग रहे हैं। फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार दिखा रहे हैं। अब तक इस पोस्ट पर करीब 80,831लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके है।

फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/yuzi_chahal23)
फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/yuzi_chahal23)

फैंस ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

वहीं एक फैंस ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि भाई मौज कर दी, ऐसे ही भौजी के साथ समय- समय पर अपडेट करते रहा करो, क्योंकि आजकल का माहौल देखकर टेंशन हो जाती है। वहीं एक अन्य फैंस ने युजी के पोस्ट पर कमेंटकर लिखा कि किसी की नजर ना लगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications